Jabalpur:दिल्ली के कंझावला जैसी जबलपुर में भी घटना, 14 चक्का ट्रक ने मेडिकल स्टूडेंट को घसीटा, छात्रा की मौत
राजधानी दिल्ली कंझावला की तरह मप्र के जबलपुर में भी एक्सीडेंट हुआ। 14 चक्का ट्रक एक मेडिकल स्टूडेंट को 30 मीटर तक घसीटता चला गया। शहडोल की रूबी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सौरभ ओझा बुरी तरह घायल हो गया।

Incident in Jabalpur like Delhi's Kanjhawala:राजधानी दिल्ली कंझावला में हुई दिलदहला देने वाली घटना की तरह एमपी के जबलपुर में भी एक्सीडेंट हुआ। रात के वक्त 14 चक्का ने बाइक सवार मेडिकल स्टूडेंट्स को रौंदा, जिसमें फंसी शहडोल की रूबी ठाकुर लगभग 30 मीटर तक घिसटती चली गई। उसके बाबजूद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका और रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रीवा निवासी स्टूडेंट सौरभ ओझा बुरी तरह घायल हो गया। घटना से मेडिकल छात्रों में आक्रोश हैं। वहीं पुलिस हादसे वाले ट्रक की तलाश में जुटी हैं।

Recommended Video

एमपी के जबलपुर में भी दिल्ली की जैसी घटना सामने आई। एनएच 7 हाईवे बायपास पर नागपुर की ओर जा रहे 14 चक्का ट्रक ने MBBS की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की जान ले ली। शहडोल की रहने वाली रूबी ठाकुर अपने दोस्त सौरभ ओझा के साथ घूमने गई थी। दोनों बाइक से रात को नागपुर रोड से वह मेडिकल हॉस्टल की तरफ जा रहे थे। तभी सर्विस रोड से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सौरभ कई फीट दूर उछलकर गिरा और रूबी ट्रक के पहिए में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ बुरी तरह घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के मुताबिक सौरभ रीवा जिले का रहने वाला है। दोनों जबलपुर के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज में MBBS थर्ड ईयर स्टूडेंट्स हैं। घटना के बाद हादसे वाला ट्रक गायब हो गया। घटना की खबर लगते ही अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स की भीड़ जुट गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि अंधमूक बायपास के नजदीक वाहनों की रफ़्तार पर किसी तरह की अंकुश न लगने से यह घटना हुई। आक्रोशित छात्रों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की हैं। वहीं मृतक छात्रा के परिजन भी शहर पहुंच गए है। बेटी की मौत से परिवार गहरे सदमें में है।












Click it and Unblock the Notifications