Holi 2023: ट्रेनों में लंबी वेटिंग, त्यौहार में हवाई सफ़र का किराया हुआ हाई, पैसेंजर्स हलाकान
होली करीब आते ही हवाई सफ़र महंगा हो गया हैं। जबलपुर से भरने वाली उड़ानों का किराया ढाई गुना बढ़ गया। इससे यात्री परेशान है, क्योकि ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग हैं।

Holi 2023: होली करीब आते ही हवाई यात्रा का किराया भी हाई हो गया है। विमानन कंपनी के अधिकारी कंपनी की पॉलिसी का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रैफिक बढ़ने के साथ किराया कम-ज्यादा होता रहता है। वहीं ट्रेन से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए भी मुसीबत है। नियमित ट्रेनों में कन्फर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा। लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसी स्थिति में हवाई यात्रा के बढ़े हुए किराए को लेकर यात्री खफा हैं।

त्योहारों के वक्त हर किसी को अपने घर लौटने या फिर फेस्टिवल में कही और जाने की जल्दबाजी रहती है। होली के वक्त तो और ज्यादा होड़ मची रहती है। लोग रेल यात्रा सबसे ज्यादा पसंद करते है। लेकिन होली जैसे त्यौहार के एन वक्त कन्फर्म रिजर्वेशन आसान नहीं। इस बार भी लंबी वेटिंग चल रही है। जरुरत के हिसाब से ट्रेन से सफ़र करने वाले यात्री एयर जर्नी पसंद कर रहे हैं। लेकिन सबसे बढ़ी मुसीबत हवाई यात्रा के किराए को लेकर खड़ी है। विमानन कंपनियों ने लगभग ढाई गुना किराया बढ़ा दिया हैं।
यदि जबलपुर से दिल्ली-मुंबई की उड़ान की बात करें तो 28 फरवरी को दिल्ली का किराया 11947 रुपये था। मुंबई का किराया सोमवार को 13430 रुपये तक हो गया था। इन रूट्स पर सामान्य दिनों में चार से पांच हजार रुपये के आसपास किराया होता है। लेकिन होली के सीजन के वक्त यह किराया करीब ढाई गुना बढ़ गया। जबलपुर से हैदराबाद, दिल्ली, मुबंई, पुणे, बिलासपुर और इंदौर शहर के लिए रोजाना करीब 9 फ्लाइट हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही एयरपोर्ट पर भी पैसेंजर्स सुविधा का भी दवाब बढ़ गया है। यात्रियों का कहना है कि त्यौहार के वक्त इस स्थितियां ठीक नहीं हैं। उड्डयन विभाग को विमानन कंपनियों के किराए पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। ऊपर से ट्रेनों में भी यही हालात हैं।












Click it and Unblock the Notifications