Jabalpur News: 'हैकर का नया हथकंडा', जबलपुर की फीमेल टारगेट, फोटो-वीडियो एडिट कर हो रहा ऐसा गंदा काम

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में करीब महीने भर से कई इलाकों की महिलाएं मोबाइल हैकर से परेशान हैं। जो उनके फोटो-वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा हैं। उसके बाद उन महिलाओं की न सिर्फ बदनामी हो रही हैं, बल्कि लोग भद्दे-भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

खास बात यह है कि इस करतूत को अंजाम देने वाले इस शातिर हैकर ने अभी तक रुपये एंठने या फिर किसी दूसरे तरीके से ब्लैकमेलिंग भी नहीं की। लिहाजा लोग समझ नहीं पा रहे कि उनके साथ आरोपी ऐसा क्यों कर रहा हैं?

जबलपुर अधारताल-गोहलपुर समेत कई क्षेत्रों से पुलिस के पास अब शिकायतें पहुंच रही हैं। थाना स्तर की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर ऐसे पीड़ितों की भीड़ ने एसपी दफ्तर में धावा बोला। जहां महिलाओं ने एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला से मुलाकात की। पुलिस भी अलगतरह के इस मामले से परेशान हैं।

Hackers-new-gimmick-Jabalpurs-female-target-online

एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि अनजान शख्स सीधे तौर पर फीमेल को टारगेट कर रहा हैं। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी स्कूल-कॉलेज की लड़कियों तक के मोबाइल हैक कर उनके फोटो-वीडियो ट्रांसफर कर लेता हैं। काफी देर यूजर्स का मोबाइल वर्क नहीं करता। उन्हें लगता है कि शायद कोई तकनीकी खराबी होगी।

हैकिंग का अंदाज उस वक्त हुआ जब एक गर्ल स्टूडेंट का मोबाइल ने करीब दो से तीन घंटे काम करना बंद कर दिया। जब दोबारा चालू हुआ तो उस मोबाइल में स्टोर यूजर के कई फोटो गायब थे। तीन दिन बाद वही फोटो अश्लील रूप में एडिट कर पीड़ित के रिश्तेदारों और दोस्तों को सेंड कर दिए गए। जिन्हें देख परिचितों के होश उड़ गए।

एएसपी का कहना है कि इससे पहले भी इस तरह शिकायतें आती रही। लेकिन उनमें आरोपी किसी के फोटो-वीडियो हैक कर ब्लैकमेलिंग करते पाए गए। लेकिन ताजा मामला कुछ अलग हैं। लिहाजा पीड़ितों के मोबाइल के आधार पर साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया जा रहा हैं। दावा किया गया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+