Jabalpur News: जबलपुर में वकील के घर से लाखों का गोल्ड और कैश चोरी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एमपी के जबलपुर में एक वकील के घर लाखों की चोरी हो गई। शातिर चोरों ने कई तोला गोल्ड, चांदी समेत कैश पर हाथ साफ़ कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

chori

Gold and cash worth lakhs thieve: मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोरी की सनसनीखेज वारदात हो गई। शहर के गोराबाजार इलाके में एक सूने घर में चोरों ने धावा बोला और लाखों का गोल्ड समेत नकदी ले उड़े। वारदात एक वकील के घर हुई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है और जांच की जा रही है। पुलिस आसपास इलाके में लगे CCTV फुटेज भी खंगालने में जुटी हैं।

jabalpur

जबलपुर में शातिर चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के गोराबाजार इलाके में रहने वाले वकील जिमी मोर्या के घर को निशाना बनाया गया। मोर्या अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। शुक्रवार को जब वह वापस लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। जब वह घर के अंदर पहुंचे तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों में रखे कीमती गहने, कैश गायब था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ चोरों ने करीब 25 तोला गोल्ड, 2 किलो चांदी समेत कैश पर हाथ साफ़ किया है।

जिमी मोर्या के घर हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घटना स्थल और उसके आसपास छानबीन शुरू की। आरोपियों ने घर में कहां से प्रवेश किया और अलमारी कैसे खोली, इसकी जांच की जा रही है। आपास लगे CCTV में कैद फुटेज भी खंगाले जा रहे है। फिंगर प्रिंट टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य जुटाए है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि कुल चोरी कितने की है, अभी इसका आंकलन नहीं हुआ है। लेकिन जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया , उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि घर की रैकी करने के बाद घटना घटित हुई है। आरोपियों ने घर के सूनेपन का भरपूर फायदा उठाया है। चोरो की पतासाजी के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+