Jabalpur News: जलाऊ लकड़ियों में छिपा था 4 करोड़ का गांजा, जबलपुर में पकड़ा गया उड़ीसा से हरियाणा जा रहा ट्रक

Jabalpur News: मध्य प्रदेश का जबलपुर रूट दूसरे राज्यों से गांजा तस्करी करने वालों के लिए आसान तरीका बन गया हैं। इसका खुलासा उड़ीसा से हरियाणा जा रहे जलाऊ लकड़ियों से भरे ट्रक की जांच में हुआ। जिसमें बीस क्विंटल गांजे से भरे बण्डल छिपाकर ले जाए जा रहे थे।

जबलपुर की तिलवारा पुलिस को सूचना मिली थी, एनएच-7 से हरियाणा जा रहा एक ट्रक संदिग्ध हैं। घेराबंदी कर जब ट्रक को पकड़ा और जांच की तो पुलिस की आंखे भी फटी रह गई। ट्रक में लोड लकड़ियों के ढेर से एक के बाद गांजे के बण्डल निलकते गए।

अंतरर्राष्ट्रीय मार्केट में ट्रक से जब्त बीस क्विंटल गांजे की कीमत चार करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। एडीजीपी उमेश जोगा ने दावा किया कि प्रदेश में एक बार में अब तक बरामद गांजे में यह सबसे बड़ी कार्रवाई हैं। ट्रक की तलाशी के दौरान चालक और कंडक्टर पुलिस को चकमा देकर फरार होने की तैयारी में भी थे। लेकिन उनकी चालाकी पुलिस की चुस्त व्यवस्था के बीच काम नहीं आ सकी।

4-crore-s-Ganja-caught-in-Jabalpur-truck-madhya-pradesh

डीएसपी सुनील नेमा का कहना है कि ट्रक चालक और कंडक्टर को अरेस्ट कर वाहन भी जब्त कर लिया गया हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी हैं। इतनी बड़ी तादात में गांजा भेजने वाले सोर्स का भी पता किया जा रहा हैं। हरियाणा में यह बड़ी खेप किसने मंगवाई, इस बारे में भी पता किया जा रहा हैं। पुलिस को यह भी शक कि तस्करी की इस वारदात में कही आरोपियों का कनेक्शन जबलपुर और आसपास के रूट के लोगों से तो नहीं, जहां इस खेप का कुछ हिस्सा डिलेवरी करना हो।

कुछ समय पहले उज्जैन के नजदीक भी गांजे की ऐसी ही बड़ी खेप बरामद हुई हैं। जिसमें बिजली विभाग की गाड़ी में ट्रासफार्मर में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था. इसी तरह उत्तर प्रदेश में झांसी के जालौन में पेट्रोलियम कंपनी के टैंक में बड़ी तादात में गांजा भरा मिला था। नए-नए तरीकों से मादक पदार्थों की तस्करी के ऐसे मामलों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+