Jabalpur News: ‘राहत 2023’ में 50 हजार लोगों को मिलेगी फ्री चिकित्सा, जबलपुर मेयर बने आयोजन के चेयरमैन

आर्थिक तंगी और कई परेशानियों की वजह गंभीर बीमारियों के ऐसे मरीज भी होते है, जो अपना इलाज नहीं करा पाते। शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं के तहत भी वह इलाज कराने में सक्षम नहीं होते। ऐसे जरुरतमंदों की सुध राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा लंबे वक्त से लेते आ रहे हैं। देश के नामी अस्पतालों के डॉक्टरों की टीम के द्वारा एक ही जगह निशुल्क इलाज मुहैया कराते है। इस बार 'राहत 2023' में 50 हजार से ज्यादा लोगों को स्वास्थ सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।

jabalpur

इंटरनेशनल संस्था रोटरी जबलपुर के सभी 18 क्लबों ने 'राहत 2023' आयोजित करने का संकल्प लिया है। इस बार यह आयोजन जबलपुर में होगा। उससे पहले 'राहत 2022' का आयोजन 18 और 19 नवम्बर को नरसिंहपुर, तेंदुखेड़ा में होने जा रहा हैं। जिसके संयोजक राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने संयुक्त सभा की बैठक महापौर जगत बहादुर सिंह 'अन्नू' को आयोजन का चेयरमैन नियुक्त किया है। कुछ साल पहले मंडला में आयोजित राहत शिविर में एक लाख से अधिक मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई थी और 7 हजार से अधिक निःशुल्क ऑपरेशन देश के सभी बड़े अस्पतालों में कराए गए थे। राज्यसभा सांसद और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विवेक कृष्ण तंखा ने बताया कि जबलपुर में जनवरी 27, 28 और 29 को आयोजित किए जाने वाले राहत शिविर 2023 में देश के सभी बड़े चिकित्सक अपनी सेवाएं निःशुल्क देंगे। शहर के सभी अस्पताल और प्रशासन भी राहत 2023 अपना सहयोग करेंगे।

इस राहत शिविर में जटिल बीमारियों से पीड़ित उन सभी व्यक्तियों को जबलपुर में ही निःशुल्क राहत मिलेगी जो देश के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों से मिल भी नहीं पाते थे। देश के सभी बड़े चिकित्सा संस्थान जिसमें मेदांता, कोकिला बेन अंबानी मेमोरियल हॉस्पिटल, एस्कॉर्ट्स, अपोलो, ऐम्स आदि एवं देश के सभी बड़े चिकित्सक जिसमें डॉक्टर त्रेहान जैसे ख्यातिलब्ध्य चिकित्सक अपनी निशुल्क सेवाएं देने आएंगे। आयोजकों के मुताबिक 18 और 19 नवंबर को इसी तरह का राहत 2022 का आयोजन नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा में किया जा रहा है। इन शिविरों हेतु बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है, जिसमें 50 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+