'उड़े देश के आम नागरिक' जबलपुर बने आधुनिक विमान का सेंटर, सिंधिया ने दी नई फ्लाइट की सौगात

केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया गया।

जबलपुर, 31 मई: हवाई सेवाओं के विस्तार की कड़ी में जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर के मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इन तीन शहरों के साथ विलासपुर-भोपाल रूट पर नई फ्लाइट की घोषणा की गई। शहर पहुंचे केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी आधारशिला रखी। चारों शहरों के लिए चार जून से नई उड़ान भरी जायेंगी। जिससे न सिर्फ हवाई यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा होगा, बल्कि पर्यटन और व्यावसायिक नजरिये से भी इन क्षेत्रों का विकास होंगा।

dumna

सिंधिया ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के हो रहे विस्तारीकरण का भी जायजा लिया।केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया गया। डुमना एयरपोर्ट पर एयपोर्ट अॅथारिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिंधिया में उक्त हवाई सेवाओं की शुरूआत की।

airport

कार्यक्रम में वर्चुअली रूप से जुड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कनेक्टीविटी की दिशा में यह क्रांतिकारी व ऐतिहासिक कार्य हैं। उन्होंने इंटर स्टेट कनेक्टीविटी की जरूरत बताते हुये अधिक से अधिक एयर कनेक्टीविटी करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में लगातार गौरवशाली भारत के लिये कार्य हो रहे है।

flight

'उड़े देश के आम नागरिक'
'उड़े देश के आम नागरिक' की थीम पर हवाई सेवाओं के विस्तार की जानकारी देते हुये कहा कि पहले जबलपुर 6 शहरों से जुडे थे, अब 160 फ्लाईट से 10 शहर जुड़ जायेंगे। 10 महिने में जबलपुर में 65 प्रतिशत हवाई सेवाओं के वृद्धि हुई है। इसी प्रकार इंदौर में 468 हवाई जहाजों का मूवमेंट होता है। इंदौर 20 शहरों से जुड चुका है, पहले भोपाल में मात्र 94 फ्लाईट्स से आज 200 फ्लाईट्स से जुड़़ा हुआ है। इसी प्रकार ग्वालियर भी 926 फ्लाईट्स से जुड़ा है। हवाई सेवा क्षेत्र में मध्यप्रदेश में 70 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

viman

जबलपुर आधुनिक विमान का सेंटर बनें -सिंधिया
जबलपुर में शीघ्र ही टर्मिनल बिल्डिंग व तीन एयरोब्रिज भी बनेंगे जिससे जबलपुर आधुनिक विमान सेंटर बनेगा। जबलपुर एयरपोर्ट के विकास के लिये 412 करोड़ का निवेश किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री ने भी कहा कि यह अंत्यत गरिमापूर्ण कार्यक्रम है जिसमें इतनी सौगातें मिलीं। उन्होंने हवाई सेवाओं के विस्तार के लिये किये अपने प्रयासों की जानकारी भी दी। सांसद श्री सिंह ने कहा कि हवाई सेवा सिर्फ विलासिता के साधन नहीं है इससे आर्थिक गतिविधियों बढ़ती है। शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्र में भी प्रगति होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+