Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jabalpur के नर्मदा घाट पर अचानक तैरने लगे पत्थर! लोगों ने कहा ये है चमत्कार 'श्री राम का स्वरुप', Video Viral

Floating stones on Narmada Jabalpur: पानी में आपने कभी कंकड़ भी तैरते नहीं देखा होगा, लेकिन यदि अचानक तैरते हुए पत्थर आ जाए, तो उसे आप क्या कहेंगे? जबलपुर के नर्मदा घाट कुछ ऐसा ही कौतूहल मचा और लोग इसे चमत्कार मान रहे है।

floating stones on Narmada Ghat Jabalpur:

Floating stones on Narmada Jabalpur: पवित्र नर्मदा किनारे बसे मध्य प्रदेश के जबलपुर में गजब हो गया। जिलहरी घाट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के सामने अचानक तैरते हुए पत्थर आ गए। जिसे देखने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने वालों का तांता लगा हुआ। कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई इसे भगवान श्री राम की कृपा।

Recommended Video

    Jabalpur के नर्मदा घाट पर अचानक तैरने लगे पत्थर! लोगों ने कहा ये है चमत्कार 'श्री राम का स्वरुप'

    दरअसल गर्मी के मौसम में यहां नर्मदा का जिलहरी घाट कुदरती स्वीमिंग पूल बन जाता हैं। सुबह-शाम तैराकी सीखने वाले लोगों के अलावा नर्मदा भक्तों की भीड़ यहां उमड़ी रहती है। इस घाट में पानी में तैरते पत्थरों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं।

    वीडियो में घाट पर कई लोग नर्मदा में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। तभी अचानक तैरती हुई कोई चीज यहां नहा रहे लोगों के पास पहुंच जाती हैं। वहां स्नान कर रहे कुछ लोग उसे हाथ में उठा लेते है। फिर उसे तैरते हुए पत्थर होने का दावा करने लगते हैं।

    आग की तरह यह खबर फैलते ही वहां और भीड़ जुट जाती है। हर कोई इसे हाथ से स्पर्श कर उस दावे की हकीकत जानने उतावला दिखता है, कि ये वास्तव में पत्थर ही है या फिर कोई दूसरी चीज? इसी बीच तैरते हुए पत्थर मानने वाले कुछ लोग कहने लगते है कि ये रामेश्वरम के चमत्कारिक पत्थर तैरते हुए यहां आए है।

    floating stones on Narmada Ghat Jabalpur:

    कथित पत्थरों को तैरने वाला बताने वाले जबलपुर के प्रदीप खंडेलवाल ने इस मामले पर रामायण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समुद्र पार करने भगवान श्री राम के लिए नल-नील ने समुद्र में पत्थर फेंके थे। उनको वरदान था कि फेंके जाने वाले पत्थर डूबेंगे नहीं। खंडेलवाल ने कहा कि ये वहीं पत्थर हैं।

    floating stones on Narmada Ghat Jabalpur:

    वहीं गर्मियों की छुट्टियों में अपने रिश्तेदार के यहां आई जयपुर की श्रुति भी यहां पहुंची थी। श्रुति बताती हैं कि ये चमत्कारिक पत्थर भगवान श्री राम की कृपा से रामेश्वरम से बहते हुए यहां पहुंचे हैं। ऐसी बातों को जब और लोगों की भी हवा मिली तो अब हर कोई इन पत्थरों के दर्शन पहुंच रहा। लोग इसे भगवान श्री राम का स्वरुप मान रहे हैं।

    floating stones on Narmada Ghat Jabalpur:

    सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो पर यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि जिलहरी घाट पहुंचे ये पत्थर शुभ संकेत हैं। यहां कोई बड़ा चमत्कार होने वाला हैं। कोई इन पत्थरों को खरीदने की तक बात कर रहा हैं। एक यूजर ने लिखा कि जो भी इन पत्थरों को एक बार स्पर्श कर लेगा, उसकी जिन्दगी संवर जायेगी।

    floating stones on Narmada Ghat Jabalpur:

    आपको बता दें कुछ महीने पहले नर्मदा किनारे चलते हुए एक बुजुर्ग महिला तिलवारा घाट पहुंची थी। उथले पानी में चलते हुए उसका किसी ने वीडियो शूट किया और वायरल कर दिया। दावा किया गया था कि बुजुर्ग 'अम्मा' नर्मदा नदी में पैदल चल रही हैं। लोग उसे साक्षात नर्मदा का रूप मानकर पूजा पाठ करने लगे थे। हजारों लोगों के सैलाब नर्मदा घाट पर उमड़ पड़ा था। बाद में जब प्रशासन हरकत में आया, तो सच्चाई सामने आई कि संबंधित महिला होशंगाबाद से एक साल से लापता थी। न तो वह कोई चमत्कारिक थी और न ही गहरे पानी में चलने की उसके पास कोई शक्ति है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+