Jabalpur News: मछलियां पकड़ने गए युवक की हत्या, अन्य चार युवकों पर भी हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Jabalpur News: खमरिया थाना अंतर्गत ग्राम पारसपानी िस्थत गौर नदी में मछलियां पकड़ने गए पांच लोगों पर मंगलवार दोपहर तीन लोगों ने लाठियों से वार करके एक युवक को मौत के घाट उतार दिया, वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रात दस बजे पुलिस को जैसे ही सूचना लगी, तो पुलिस जंगल में कई किलोमीटर तक पैदल चलकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची और मौका ए वारदात से युवक के शव को पुलिस जवानों ने कांधे पर लादा।
वही घायल को भी दो जवानों ने उठाया। पुलिस को वापस आने में दो से ढ़ाई घंटे लगे। जिसके बाद पुलिस ने शव को तत्काल मेडिकल अस्पताल भेजा, वही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के साथ अन्य पर प्रकरण दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।

खमरिया पुलिस ने बताया कि ग्राम गधेरी निवासी संदीप चौधरी परिवार के शशि चौधरी, नंदी, गोलू और प्रेमलाल के साथ पारसपानी के जंगल होते हुए गौर नदी के किनारे पहुंचा। जहां सभी मछलियां पकड़ रहे थे। इस दौरान संदीप ने वहां िस्थत एक खेत से सब्बल उठा लिया। यह बात खेत में मौजूद भीकन पटेल को रास नहीं आई। भीकन समेत उसके दो साथियाें ने संदीप से मारपीट कर दी। यह देख नंदी, गोलू और प्रेमलाल वहां से भाग निकले। आरोपियों ने लाठियों से पीट-पीटकर संदीप को मौत के घाट उतार दिया, वहीं शशि बुरी तरह जख्मी हो गया। इधर वहां से भागे नंदी, गोलू और प्रेमलाल गांव के लोगों के साथ पारसपानी के जंगलो में पहुंचे। रात लगभग दस बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पारसपानी पहुंची। जंगलों में सर्चिंग लाइट के जरिए पुलिस ने प्रवेश किया। लगभग दो से ढ़ाई घंटे चलने के बाद पुलिस टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची, तो देखा कि वहां संदीप का शव पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications