Jabalpur news: चुनाव वोटिंग के आखिरी वक्त फायरिंग! भानतलैया में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, बमबाजी भी हुई
Jabalpur news: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पूर्व विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग खत्म होने के ठीक पहले हवाई फायरिंग की घटना हुई। जिससे तनावपूर्ण हालात बन गए। घटना की खबर लगते हुए भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल पहुंचा। इसी बीच कांग्रेसियों की भीड़ घमापुर थाने पहुंच गई और जमकर हंगामा मचाया।
दिनभर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया गुजरने के ठीक पहले जबलपुर में हंगामे-बवाल का दाग लग गया। पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भानतलैया तिराहे पर फायरिंग की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में एक पुलिस कर्मी को छर्रे लगे हैं।

फायरिंग किस वजह से और किसने की, अभी यह पता नहीं चल सका हैं। लेकिन घटना के फ़ौरन बाद पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी समेत भारी सख्या में पुलिस बल पहुंचा और वहां जमा भीड़ को तितर-बितर करने हलके बल का प्रयोग भी करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि घटना ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी गज्जू सोनकर के कार्यालय के सामने हुई। घटना स्थल के नजदीक ही एक पोलिंग बूथ भी हैं। आखिरी वक्त में कुछ लोग वोट डालने अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। यह क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं।
बाई का बगीचा इलाके में भी बमबाजी की घटना की खबर हैं। इस घटनाक्रम के दौरान बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों के समर्थक इकठ्ठे हो गए। दोनों दलों के समर्थकों के बीच एक दूसरे पर हमले हुए और कई लोगों के घायल होने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications