Delhi-Jabalpur Flight की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में सवार एक यात्री की बिगड़ गई थी तबीयत

Delhi-Jabalpur Flight: दिल्ली से मध्य प्रदेश के जबलपुर जा रहे अलायंस एयर की फ्लाइट की जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग करवाना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग वाले विमान की संख्या संख्या 91-691 बताई गई। दरअसल विमान जब दिल्ली से रवाना हुआ तो उसमें सवार एक यात्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।

जयपुर एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक़ विमान में एक 52 वर्षीय यात्री की तबीयत बिगड़ी। उसका ब्लड प्रेशर अचानक कम हो गया, जिससे उसे बेचैनी होने लगी। यात्री की हालत बिगड़ता देख स्टाफ ने कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद फ्लाइट डायवर्ट करते हुए जयपुर में लैंड कराई गई।

बताया गया कि विमान ने दिल्ली से सुबह उड़ान भरी थी। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जहां बीमार यात्री को उतारा गया, फिर जयपुर के ही अस्पताल में भर्ती करवाने भिजवाया गया। इसके कुछ देर बाद विमान ने जबलपुर के लिए उड़ान भरी।

emergency-landing-of-delhi-jabalpur-flight-at-jaipur-airport

फिलहाल अभी यह पता नहीं चल सका कि विमान में जिस यात्री की तबीयत बिगड़ी उसका नाम क्या था और वह कहां का रहने वाला हैं? इमरजेंसी लैंडिंग की वजह विमान के जबलपुर पहुंचने में भी विलंब हुआ। एक दिन पहले गुरुवार शाम को की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। फ्लाइट में सवार यात्रियों को दूसरे विमान से रायपुर भेजा गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की वजह तकनीकी खरीबी बताई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+