Earthquake in Jabalpur: जबलपुर संभाग में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, दहशत में लोग घरों से निकले बाहर
(Earthquake in Jabalpur) मप्र के जबलपुर में सुबह करीब 8.45 बजे भूकंप के सामान्य तीव्रता के झटके महसूस किए गए। जबलपुर संभाग के कई जिलों में इसका असर हुआ। जिससे लोगों में दहशत बढ़ गई और घरों से बाहर निकल पड़े। नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 बताई जा रही है। शहर से करीब 35 किमी दूर इसका केंद्र बताया गया है इसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था। भूकंप की दृष्टि से जबलपुर पहले से बेहद संवेदनशील है। आखिरी बार इसी साल 20 जून को भी 3.4 मैग्नीटयूड तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

मंगलवार की सुबह 08:43:50 बजे भूस्थानिक केंद्र 22.73 डिग्री उत्तर अक्षांश, 81.11 डिग्री पूर्व देशांतर डिंडोरी, मध्य प्रदेश में 4.3 तीव्रता का मध्यम भूकंप दर्ज हुआ है, जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था। इससे डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट, उमरिया जिले प्रभावित होने की खबर है। आखिरी बार जून 2022 में जब भूकंप आया था, उस वक्त नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के अनुसार जबलपुर में एक जून को 1 बजकर 23 मिनट 15 सेकेण्ड पर भू-हलचल हुई। कम अवधि और कम तीव्रता होने के कारण स्थानीय लोगों को भूकंप के झटकों का अहसास नहीं हो पाया था। विभागीय ट्वीट जब सोशल मीडिया में शेयर हुआ, तब लोगों को भूकंप की जानकारी लगी थी।

यहाँ 1997 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद जबलपुर को भूकंप के जोन-3 में रखा गया है। 22 मई 1997 को जब 6.2 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया था, तब शहर और आसपास के इलाकों में जमकर तबाही मची थी। उस वक्त 41 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। निजी-सरकारी भवन बड़ी तादात में क्षतिग्रस्त भी हुए थे। आपदा प्रबंधन की सूची में जबलपुर देश 38 और प्रदेश के 16 अतिसंवेदनशील शहरों में शामिल है। भू वैज्ञानिकों मुताबिक यहां भूकंप आने की आशंकाएं अन्य जगहों की अपेक्षा कहीं ज्यादा रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications