jabalpur News: जबलपुर में सब इंस्पेक्टर पति और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

जबलपुर में एक महिला ने अपने पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता प्राची पांडे (28) ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज में एक एसयूवी कार की मांग की और इसे पूरा न करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

प्राची पांडे, जो भाजपा विधायक प्रणय पांडे की फुफेरी बहन और पूर्व विधायक प्रभात पांडे की भांजी हैं, ने रविवार रात महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2016 में जबलपुर के अधारताल इलाके में रहने वाले नितिन पांडे (35) से हुई थी। शादी का खर्च उनके मामा पूर्व विधायक प्रभात पांडे ने उठाया था।

Dowry harassment case registered against sub inspector husband Nitin Pandey and family

प्राची ने अपने बयान में कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसे दहेज में एक एसयूवी कार देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके अलावा, सब इंस्पेक्टर पति ने फेसबुक अकाउंट से अपनी तस्वीरें भी हटा दीं और छुट्टी पर चले गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राची पांडे ने कहा कि वह न्याय की उम्मीद करती हैं और दहेज प्रताड़ना के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी।

आरोपी सब इंस्पेक्टर की सफाई

जबलपुर में दहेज प्रताड़ना के आरोपों का सामना कर रहे सब इंस्पेक्टर नितिन पांडे ने मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस ऑफिसर होने के नाते मामले को तूल दिया जा रहा है। हम एफआईआर दर्ज किए जाने के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।"

प्राची पांडे ने अपने पति नितिन पांडे, सास सीमा पांडे, ससुर नंदकिशोर पांडे और देवर सुमित पांडे पर दहेज में लग्जरी कार की मांग करने और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+