Diwali 2022: रेलवे के लिए त्यौहार पर सिर दर्द बनी यात्रियों भीड़, चाहिए रिजर्वेशन लेकिन एक्स्ट्रा कोच की किल्लत
(Diwali 2022) दीपावली महापर्व पर हर किसी को अपना घर याद आता हैं। भाई-दूज भी मनाना है। ऐसे में हर किफायती और आरामदायक सफ़र हर कोई ट्रेन से करना चाहता है। लेकिन त्योहारी सीजन में ट्रेनों की संख्या के मुकाबले यात्रियों की भीड़ इतनी है, कि अब एक्स्ट्रा कोच का इंतजाम करने में रेलवे के भी पसीने छूट रहे है। पश्चिम मध्य रेल जोन ने उपलब्धता के हिसाब से लंबी दूरियों की कई ट्रेन में कोच लगाए गए है, लेकिन यह इंतजाम भी बोने साबित हो रहे है।

जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडल
देश के प्रमुख रेल जोनों में पश्चिम मध्य रेल जोन भी है। जबलपुर समेत भोपाल और कोटा रेल मंडल की सीमा में सैकड़ों ट्रेन संचालित है। देश के चारों तरफ यात्रियों के आवागमन का आसान ट्रेफिक रूट इसी जोन से गुजरता है। इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों से लंबी दूरी के साथ कम दूरी की ट्रेने भी संचालित है, जिसमें रोजाना हजारों यात्री अपनी मंजिल तक पहुँचते है।

दीपावली पर ट्रेनों में खचाखच भीड़
जोन से संचालित और यहां के स्टेशनों से गुजरने वाली हर ट्रेन हाउस फुल है। आलम यह है कि ट्रेन के जनरल कोच में पैर रखने की तक जगह नहीं है। वही रिजर्वेशन में लंबी वेटिंग यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हर किसी को अपने घर पहुँचने की जल्दी है और वह चाहता है कि उसे रिजर्वेशन मिल जाए।

कहां से लाए इतने एक्स्ट्रा कोच?
अकेले पश्चिम मध्य रेल जोन की प्रमुख यात्री ट्रेनों की बात करें तो अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा वक्त में आधा सैकड़ा से ज्यादा एक्स्ट्रा कोच लगाए गए है। विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की वेटिंग संख्या और जरुरत के हिसाब से प्रयास अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन वह भी नाकाफी है। पमरे के अधिकारियों का कहना है कि रेगुलर ट्रेन के कोचों के अलावा तीनों मंडल में सीमित अतिरिक्त कोच है। ऐसी स्थिति में और कोच कहां से लाए।

कई स्पेशल ट्रेन की सुविधा
जोन के प्रमुख स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है। लेकिन अभी भी यात्रियों की परेशानी बरक़रार है। मज़बूरीवश जिन यात्रियों को कन्फर्म रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा, वे जनरल कोच में ठसाठस भीड़ में ही सफ़र कर रहे है। जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन बताते है कि रेल प्रशासन के पास फौरी तौर पर ऐसे कोई भी उपाय नहीं है कि हर यात्री की सभी जरूरतें पूरी जा सकें। सुविधाओं के लिहाज विशेष इंतजाम पहले से ही कर दिए गए।

इन ट्रेनों को करना पड़ा रद्द
दीपावली त्यौहार में लंबी प्रतीक्षासूची को देखते हुए रेलवे ने इन दिनों ट्रेनों में भीड़ से राहत देने के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। कुछ जगहों पर पटरियों की मरमम्त का कार्य भी चल रहा है। इस वजह से ट्रेन 06635 सतना-मानिकपुर मेमू ट्रेन को 21 अक्टूबर तक रद किया वहीं ट्रेन 06636 मानिकपुर-सतना मेमू, ट्रेन 06637 सतना-मानिकपुर मेमू, ट्रेन 06638 मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन, ट्रेन 11117 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस, ट्रेन 11118 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस को भी 21 अक्टूबर तक रद किया गया है।
ये भी पढ़े-Indian Railways: अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन नागपुर के बजाए अब अमरावती तक जाएगी












Click it and Unblock the Notifications