दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- देश में जल्द हवा पानी पर भी लगेगा GST
जबलपुर, 25 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में हुई क्रॉस वोटिंग के मामले पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आए। जबलपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने क्रॉस वोटिंग के मामले पर कहा कि यह जांच का विषय है और इस विषय पर वो विधायक दल के नेता गोविंद सिंह से बातचीत करेंगे।

जीएसटी को लेकर सरकार पर बरसे दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने GST का दायरा बढ़ाए जाने पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार खाद्य पदार्थों पर GST बढ़ा रही है। लेकिन मदिरा शराब और मांस पर GST नही लगा रही है। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि जल्द ही देश में हवा पानी पर भी GST लगने लगेगी। साथ ही भाजपा द्वारा जन कल्याण की योजनाओं को बंद करने के फैसले पर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा अब तक ऐसे ही घोषणाओं से तो सरकार बनाती आ रही है और अब उन्हीं योजनाओं को बंद करने की बात कर रही है।
पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम में हुए शामिल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यही भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा है कि कहना कुछ और नहीं कुछ, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा द्वारा लिखित 1 पुस्तक के विमोचन के कार्यक्रम के सिलसिले में जबलपुर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications