Jabalpur News: पकड़ा गया मुंहफाड़े हुआ मगरमच्छ, खमरिया इलाके में जमाए है डेरा

जबलपुर, 02 सितंबर: पिछले एक पखवाड़े से जबलपुर की एक कॉलोनी में दहशत का पर्याय बना मगरमच्छ आखिर जाल में फंस ही गया। दरअसल पिछले दिनों हुई तेज बारिश में परियट जलाशय से मगरमच्छ निकलकर कुछ कॉलोनियों में प्रवेश कर गए हैं। खमरिया क्षेत्र में भी इनकी तालाबनुमा गड्ढो में मौजूदगी देखी गई। जिसके बाद वन विभाग उनको पकड़ने में जुटा हुआ था। वन अमले ने एक मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया है, जिसे जलाशय में छोड़ा जाएगा।

घरों में घुस रहे मगरमच्छ

घरों में घुस रहे मगरमच्छ

मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े से कई मगरमच्छ डेरा डाले हुए है। जो लोगों के घरों में तक घुसने लगे थे। वन विभाग इस सूचना पर कई बार रेस्क्यू में जुटा, लेकिन उसके हाथ खाली ही रहे। नानक नगर, साईं कॉलोनी और आसपास के इलाकों के लोगों का जीना मुहाल हो गया था। घर का दरवाजा पांच मिनट भी खुला छोड़ना, उनके लिए खतरे से खाली नहीं था। एक दिन बच्चे पर हमला करने की कोशिश भी की थी।

Recommended Video

    घर में घुसने के पहले पकड़ा गया मगरमच्छ
    तालाबनुमा गड्ढो में बनाया अपना ठिकाना

    तालाबनुमा गड्ढो में बनाया अपना ठिकाना

    पिछले दिनों जबलपुर में भारी बारिश हुई थी। परियट जलाशय ओवर फ्लो हो गया, जिसके पानी में बहकर कई मगरमच्छ बसाहट वाले इलाकों में पहुँच गए। लोगों ने जब इन मगरमच्छ को कॉलोनी में देखा, तो वन विभाग को इसकी खबर की गई। ग्रामीणों में इतनी दहशत है कि पानी भरे गड्ढो के आसपास वाली रोड से लोग नहीं निकल पा रहे।

    15 दिन बाद पकड़ में आया एक मगरमच्छ

    15 दिन बाद पकड़ में आया एक मगरमच्छ

    स्थानीय लोग अपने स्तर पर मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश में लगे थे। वन विभाग के अमले ने भी कई रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए, लेकिन बेहद फुर्तीले मगरमच्छ पकड़ में नहीं आए। इसके बाद तालाबनुमा गड्ढो में एक जाल भी बिछा दिया था। गुरूवार की रात एक मगरमच्छ इसी जाल में फंस गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। बाद में उसे बड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में बंद किया गया।

    लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश

    लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश

    क्षेत्रीय लोगों को वन विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। विभाग का कहना है कि धूप में मगरमच्छ जलाशयों या पानी वाली जगहों से बाहर निकालने की कोशिश करते है। एक दो दिन में बड़े स्तर पर पूरे क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की तैयारी की जा रही है। ताकि क्षेत्रीय लोगों को बड़े खतरे से निजात मिल सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+