Jabalpur News: फैमली के साथ अमेरिका से जबलपुर पहुंची महिला Corona पॉजिटिव, BF.7 वैरिएंट को लेकर बढ़ी दहशत
हफ़्ते भर पहले अमेरिका से परिवार के साथ जबलपुर पहुंची महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया हैं। नए वैरिएंट BF.7 का पता लगाने सैम्पल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ग्वालियर लैब भेजा गया है।

Corona positive woman reached Jabalpur from America: मध्य प्रदेश में कोरोना का सबसे पहले खाता जबलपुर से ही खुला था। जिसके बाद पूरे प्रदेश में कोविड-19 पैर पसारता चला गया। अब नए वैरिएंट BF7 की आहट के बीच फिर जबलपुर में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव महिला 23 दिसंबर को अमेरिका से परिवार के साथ शहर पहुंची हैं। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। महाकौशल अंचल में 26 दिनों बाद कोविड का पॉजिटिव केस सामने आया है। कोरोना संक्रमित हुई महिला इंजीनियर है और वह अमेरिका में ही नौकरी करती है।

कोरोना के नए वैरिएंट की दहशत के बीच एमपी के जबलपुर में विदेश से छुट्टियों पर आई एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉ. संजय मिश्रा के मुताबिक महिला अपने परिवार के साथ अमेरिका से 23 दिसंबर को जबलपुर पहुंची है। सर्दी खांसी की शिकायत होने पर संबंधित महिला ने निजी लैब में जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। महिला को उसके घर में ही आइसोलेट किया गया है। साथ उसके पति और बच्चों के सैम्पल भी अलग से जांच के लिए भेजे गए हैं।
डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि नए वैरिएंट का पता लगाने पॉजिटिव केस के मामलों में जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश है। अमेरिका से जबलपुर पहुंची संक्रमित महिला के मामले में सैम्पल ग्वालियर भी भेजे गए है। जिले में संदिग्ध मरीजों की सैम्पलिंग भी बढ़ाई जा रही हैं। वहीं आम लोगों से भी प्रशासन अपील कर रहा है कि कोविड से संबंधित कोई लक्षण महसूस होने पर फ़ौरन जांच कराए। साथ ही जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, उन्हें इस डोज के लिएय प्रेरित किया जा रहा है। आपको बता दें कि कोरोना की जब शुरुआत हुई थी, उस वक्त एमपी में जबलपुर से ही कोविड पॉजिटिव मरीज के रूप में खाता खुला था। पिछले 26 दिनों से महाकौशल अंचल में एक भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला था। लेकिन BF 7नए वैरिएंट के बाद पहला पॉजिटिव मरीज अमेरिका से आई महिला के रूप में सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications