Corona संक्रमित मरीजों का बढ़ता जा रहा हैं आंकड़ा, जबलपुर में फिर हुई एक मौत, मंत्री सिंधिया का बेटा भी संक्रमित
मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। जबलपुर में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई।

Corona infected patients: कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा हैं। अब आम लोगों के साथ-साथ ख़ास लोगों की मामले भी सामने आ रहे हैं। एमपी में जबलपुर में कोरोना वायरस एक बुजुर्ग व्यवसायी के लिए जानलेवा साबित हुआ। 73 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जबलपुर सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक होटल व्यवसायी था। कुछ दिनों पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि इलाज के दौरान मरीज को कार्डियक अरेस्ट हुआ।
कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत होने से जबलपुर में हड़कंप मचा हुआ है। बीते 24 घंटे में जिले में 8 नए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 17 मार्च को 6 और उससे पहले 16 मार्च को 10 नए केस सामने आए थे। इलाजरत कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई हैं।
यही हाल प्रदेश के इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसे बड़े शहर में भी हैं। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके बेटे महाआर्यन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिंधिया बीते दिनों दो दिन के प्रवास पर ग्वालियर आए थे और भिंड कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
सीएमएचओ डा संजय मिश्रा ने बताया कि वैक्सीन लगने की वजह से लोगों की इम्युनिटी बढ़ी हैं। मौजूदा वक्त में जो लोग कोरोना संक्रमित हो रहे है, वह जल्दी ठीक हो रहे है। वैक्सीन से वंचित रहे कुछ केस में जरुर परेशानी हैं।
बेहद गंभीर मरीजों को आईसीयू वार्ड में भर्ती करने के निर्देश है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को अपने स्तर पर सावधानियां बरतने कहा जा रहा है। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती हैं। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले वाले लोगों के लिए जरुरी है, कि वह फ़ौरन अपनी भी जांच कराए।
ये भी पढ़े- Jyotiraditya scindia कोरोना पॉजिटिव, Tweet कर दी जानकारी, 24 घंटे में MP में 46 नए केस












Click it and Unblock the Notifications