Jabalpur News: जबलपुर में इनामी नक्सली दंपति की गिरफ्तारी के बाद खंगाले जा रहे कनेक्शन, ATS की जांच जारी
Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में चार राज्यों में वांटेड नक्सली दंपति को एटीएस ने अरेस्ट किया था। राजधानी भोपाल में आरोपी अशोक रेड्डी और उसकी पत्नी रैमती उर्फ पोटाई से कई बिंदुओं पर पूछताछ जारी हैं। जबलपुर में भी उन लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जिनका इनको संरक्षण था।
इस मामले की खबर लगने के बाद तेलंगाना पुलिस भी शहर पहुंची थी। जो वापस रवाना हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस भी आरोपियों से पूछताछ करेगी। रेड्डी दंपति का प्रतिबंधित संगठन सीपीआइ (माओवादी) से कनेक्शन है। जो कई इलाकों में बड़ी वारदात में शामिल रहे।
सूत्र बताते है कि नक्सली दंपति जबलपुर के जिस हॉस्पिटल में भर्ती हुए, वहां किस आधार पर अस्पताल में एडमिशन हुआ। उस रिकॉर्ड को भी मांगा गया हैं। इसके अलावा शहर में कई बड़े अस्पताल छोड़कर छोटे अस्पताल में इलाज कराने का मकसद क्या था? इस एंगल पर भी एटीएस जांच कर रही हैं।

आरोपी दंपति के खिलाफ कई राज्यों में देश विरोधी गतिविधि, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट समेत करीब पांच दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक अशोक की पत्नी छत्तीसगढ़ में संगठन के प्रचार-प्रसार का काम कर रही थी। रेड्डी मूलत: तेलंगाना और उसकी पत्नी छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। खबर है कि दोनों छत्तीसगढ़ से मंडला के रास्ते जबलपुर पहुंचे थे। गिरफ्तारी के दौरान इनके कब्जे से कैश और नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications