भाजपा के इशारे पर कांग्रेसी विधायक का हुआ अपमान, कांग्रेसियों ने की केस दर्ज करने की मांग

कछपुरा क्षेत्र में विधायक विनय सक्सेना के सम्मान समारोह कार्यक्रम में विवाद हो गया था। कछपुरा युवा संघर्ष समिति के बैनर तले कुछ लोगों ने स्वागत मंच के सामने नारेबाजी शुरू कर दी थी।

जबलपुर, 30 मई: उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के समर्थकों और प्रदर्शकारियों के बीच हुआ विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कछपुरा के जिस इलाके में विवाद हुआ, वहां भाजपा के इशारे पर कुछ लोगो ने कथित संघर्ष समिति का निर्माण किया है। जिसके कई सदस्य भाजपा के है। उनके द्वारा ही विकास के नाम पर क्षेत्रीय जनता को भड़काया जा रहा हैं। विधायक को काले-झंडे दिखाने और उनके समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की की घटना के विरोध में कांग्रेसियों आज शाम उसी जगह पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों की मांग है कि माहौल बिगाड़ने वाले भाजपा के कार्यकताओं के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करें।

vinay 1

रविवार को शहर के कछपुरा क्षेत्र में विधायक विनय सक्सेना के सम्मान समारोह कार्यक्रम में विवाद हो गया था। कछपुरा युवा संघर्ष समिति के बैनर तले कुछ लोगों ने स्वागत मंच के सामने नारेबाजी शुरू कर दी थी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने विधायक को काले झंडे भी दिखाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेसी विधायक के कार्यकाल में उनके क्षेत्र में विकास के कोई भी कार्य नहीं। क्षेत्र की जनता ने मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक से कई बार मुलाकात की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसलिए उनके इलाके में विकास के नाम पर विधायक का स्वागत सम्मान उचित नहीं। संघर्ष समिति का यह भी कहना है कि मानसून सक्रिय होने में अब कुछ ही दिन बचे है। क्षेत्र में नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति निर्मित होती है, जहाँ नालियाँ है तो उनकी सफाई व्यवस्था चौपट हैं। ऐसी स्थिति में तेज बारिश में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा।

vinay 2

कांग्रेसियों ने घटना का किया विरोध
विधायक समर्थक कांग्रेसियों ने सोमवार की शाम कछपुरा चौक पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। यहाँ प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने एक दिन पहले हुए घटनाक्रम को भाजपा की साजिश करार दिया। आरोप लगाया गया कि स्वागत मंच के सामने विधायक का विरोध करने वालों में भाजपा के अपराधी किस्म के कुछ लोग भी थे। उन लोगों के पास घातक हथियार थे, ताकि विधायक को डराया धमकाया जा सके। कांग्रेस का कहना है कि मुद्दा विकास नहीं है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा उम्मीदवार की हार का डर है। इसलिए भाजपा के कुछ लोग अभी से माहौल बिगाड़ने में जुट गए है। कांग्रेस का दावा है कि इस क्षेत्र में उनके विधायक ने करीब 75 लाख रुपये के विकास कार्य कराए हैं।

vinay 3

महिला कांग्रेस अध्यक्ष से धक्कामुक्की, केस दर्ज करने की मांग
रविवार को हुए बबाल में महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष रेखा जैन के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौच करते एक वीडियों क्लिप भी वायरल हो रही है। जिसको आधार बनाकर कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। वायरल वीडियों क्लिप में रेखा जैन और उनके पास खड़े कांग्रेसियों के साथ मारपीट की कोशिश करने वाले व्यक्ति को कांग्रेस ने भाजपाई करार दिया हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि पुलिस प्रशासन यदि विधायक का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं लिया, तो शहर आ रहे व्हीआईपी भाजपा नेताओं का भी इसी तरह अपमान करेंगे और उन्हें काले झंडे दिखायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+