MP election 2023: ‘तुष्टिकरण में अंधे हो गये हैं कांग्रेस नेता', जबलपुर में मंत्री प्रहलाद पटेल का हमला

Prahlad Patel: मध्य प्रदेश चुनाव के वक्त बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ सियासी हमलों का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस के साथ दिग्विजय सिंह को घेरा। चुनाव के वक्त आ रहे कांग्रेस के बयानों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

प्रहलाद पटेल ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कन्या पूजन वाले बयानों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दिग्विजय के बयान पूरी कांग्रेस पार्टी के चरित्र को उजागर करते हैं। पार्टी के नेता तुष्टिकरण में अंधे हो गए हैं।

 minister-prahlad-patel-said-on-digvijay-in-jabalpur

पटेल ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह का विवेक जागृत नहीं हुआ। कांग्रेस की पहचान सामंतशाही और परिवारवाद ही हैं, इसके अलावा वे जो भी करते हैं, वो सब कुछ छलावा है और जनता पूरा षडयंत्र समझ चुकी है।

प्रहलाद पटेल बोले कि कांग्रेस हमेशा गरीब कल्याण के खिलाफ रही है। अपने 15 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही कांग्रेस ने संबल योजना बंद कर दी थी, जिससे श्रमिक और निम्न वर्ग की मुश्किलें बढ़ गयी। कांग्रेस ने जलजीवन मिशन में भी कोताही बरती और महज ढाई प्रतिशत लोगों को ही शुद्धजल उपलब्ध कराया। कांग्रेस ने पीएम आवास योजना की राशि भी लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाए लौटा दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शराब नीति बनाने में इंटरेस्ट रहता है। जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हीं सब कारणों से स्थिति ये हो गयी है कि नौबत कपड़े फाड़ने तक पहुंच गयी। पटेल ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीदवार इसलिए बदलने पड़े,क्योंकि पार्टी का संतुलन बिगड़ चुका है।

कांग्रेस को यथार्थ पर बात करनी चाहिए। उन्हें जनता को अपनी बनाई शराब नीति पर जवाब देना चाहिए, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं को क्यों बंद किया था। चुनाव का आशय यह नहीं है कि जनता को बरगलाना और भ्रम फैलाना शुरु कर देना चाहिए। जनता के नेता होने का दंभ भरने वाले कमलनाथ या उनके सांसद पुत्र एक दिन के लिए आम आदमी का जीवन जीकर दिखलाएं तो उन्हें नेता मानने पर विचार किया जा सकता है।

एक देश, एक चुनाव की वकालत
प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा एक देश, एक चुनाव की पक्षधर है,क्योंकि देश का चुनाव पर होने वाला खर्च कम होगा साथ ही विकास की योजनाओं में रुकावट नहीं आएगी। निशा बांगरे के इस्तीफे मामले पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि उनके पास कई विकल्प हैं। प्रियंका गांधी द्वारा खाली लिफाफे के मामले पर पटेल ने कहा कि हमारे लिफाफे में शौचालय निर्माण, पीएम आवास, लाड़ली बहना योजना और उज्ज्वला जैसी ढेर सारी योजनाएं हैं। स्वयं के चुनाव अभियान पर किए गये प्रश्न पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देती है, वो उसे पूरी निष्ठा से पूरी करते हैं और अभी भी वे वही कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+