Jabalpur News: टीवी-ट्विटर वाले कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ 'इच्छाधारी हिन्दू', जबलपुर में बोले गृह मंत्री

Jabalpur News: एमपी में चुनाव है और सियासी कथा के नए-नए अध्याय सामने आ रहे हैं। एक-दूसरे पर जुबानी तीरों के हमले भी तेज हैं। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अब कांग्रेसियों को चुनावी हिन्दू के साथ इच्छाधारी हिन्दू बताया हैं। जिसके जबाव में कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी पहले अपने गिरेवान में झांके।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जबलपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए यह बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने पुराने बयान भी दोहराए और कहा कि चुनाव आते है तो कांग्रेस को हिन्दुओं की भी याद आ जाती हैं। बाकी वक्त ये कहां रहते हैं, ये किसी को नहीं पता।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार के वक्त कई अत्याचार और बड़े अपराध की घटनाओं पर भी कांग्रेस को घेरा। सागर में की उस बड़ी घटना का भी जिक्र किया, जब कमलनाथ सरकार ने पीड़ित पक्ष की मदद नहीं की। बाद में सीएम शिवराज उस पीड़ित को न्याय दिलाने आगे आए।

नरोत्तम ने सवाल किया कि चुनाव के पहले खाली वक्त में इन कांग्रेसियों को राम-हनुमान कथा की याद क्यों नहीं आती? उन्होंने अपनी कथाओं के बारे में भी स्पष्ट किया कि वो धार्मिक आयोजन कराते ही रहते हैं। लेकिन छिंदवाड़ा हो या दूसरी जगह कांग्रेस के कथा आयोजन पार्टी की मानसिकता को दर्शाते हैं।

MP-Congress-is-alive-on-TV-Twitter-leaders-hindu

मिश्रा ने कांग्रेस को टी-ट्वीटर वाली पार्टी बताया। आरोप लगाया कि विभाजन पैदा करने के लिए कमलनाथ जाति आधारित कमेटियां गठित करने का काम कर रहे हैं। जबकि 15 महीने की सरकार के वक्त एससी/एसटी वर्ग के हित में उन्होंने कोई काम नहीं किया। नरोत्तम के इन बयानों पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि बीजेपी और सरकार के मंत्री पहले अपने गिरेवान में झांककर देखें। जनता भली-भांति समझ रही है कि तुष्टिकरण की राजनीति कौन और किस रूप में कर रहा हैं। कांग्रेस धर्म आधारित राजनीति से हमेशा दूर रही हैं। सर्वधर्म समभाव के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही कांग्रेस से बीजेपी के नेता, मंत्री डरे हुए हैं। इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+