Jabalpur News: गंदगी फ़ैलाने वालों को पकड़ने जासूसी, कलेक्टर ने खुद संभाला मोर्चा, लगाया जुर्माना
जबलपुर, 21 सितंबर: ताल तलैयों के नाम से फेमस एमपी के जबलपुर में प्रशासन गंदगी फ़ैलाने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरा है। ख़ासतौर पर तालाबों को प्रदूषित करने वालों को रंगेहाथ पकड़ा जा रहा है। ऐसे लोगों पर नजर रखने जासूस तैयार किए है, जिनकी सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचकर जुर्माने की कार्रवाई कर रहे है। पहले दिन ही करीब आधा दर्जन लोगों पर हजारों रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की गई। दोबारा पकड़े जाने पर इन लोगों को जेल की हवा भी खाना पड़ सकती है।

गिनती के बचे है अब जबलपुर में तालाब
जबलपुर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. गजब है, सुबह से अपनी टीम के साथ इन दिनों शहर के तालाबों को साफ़ सुथरा बनाने में जुटे है। जहां बजबजाती गंदगी को हटवाया जा रहा है, तो वही इस गंदगी के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का कोड़ा चलाया जा रहा है। किसी वक्त इस शहर में प्राक्रतिक जल स्त्रोत संरक्षण के लिए रानी दुर्गावती ने 52 ताल तलैयों का निर्माण करवाया था। गुजरते वक्त में अब गिनती के तालाब बचे है। जिनके आस्त्तिव को बचाने कलेक्टर खुद सड़क पर उतरे है।

गंदगी फैलनों वालों की जासूसी
दरअसल शहर के ऐतिहासिक तालाबों के आसपास गोदामों और दुकान संचालकों के द्वारा तालाबों को गंदा करने की शिकायतें मिल रही थी। कुछ कॉलोनियों के लोग भी तालाबों में कचरा डाल रहे थे। कई बार समझाइश देने के बाबजूद जब लोगों की हरकतों में सुधार नहीं आया, तो प्रशासन ने जासूसों की तरह ऐसे ऐसे तालाबों की निगरानी रखा शुरू करवाई है। इनके द्वारा तालाब को प्रदूषित करने वालों के फोटो खींचकर प्रशासन को सौप दिए जाते है। फिर अगले दिन कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचकर जुर्माने की कार्रवाई करवा रहे है।

सीएम का जनसेवा अभियान
दूसरी तरफ सरकार की ओर से जनसेवा अभियान शुरू है। इसके तहत जिला और नगर निगम प्रशासन प्राकृतिक जल स्त्रोतों का निरीक्षण भी कर रहा है। डॉ इलैयाराजा भी निरीक्षण के दौरान निकले और उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात की। जागरूकता अभियान के जरिए लोगों से तालाब को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की रही है।

करीब आधार दर्जन लोगों पर 50 हजार का जुर्माना
अपनी अलग टीम की सूचना पर महानद्दा तालाब का जायजा लिया गया। जहां तालाब को प्रदूषित करने वाले क्षेत्र के टॉल संचालक और शराब दुकान संचालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर टॉल संचालक दस हजार और शराब दुकान संचालक पर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। दोनों के जरिए तालाब में गंदगी फेंकते फोटो और वीडियो प्रशासन को मिले थे। जिसकी पुष्टि होने के बाद उन पर कार्रवाई हुई।

कारोबारियों की बुलाई जाएगी बैठक
प्राकृतिक जल स्त्रोतों का सरंक्षण सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन ने तालाबों के आसपास कारोबारियों और कॉलोनी समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाने का फैसला भी लिया है। ताकि उन्हें सभी दिशा निर्देशों से अवगत कराया जा सकें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर चुका है कि अब शहर विकास में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications