MP में सीएम शिवराज की करियर गाइडेंस स्कीम बन रही वरदान, जबलपुर के जॉब फेयर में सैकड़ों युवाओं को मिला जॉब
शिवराज सरकार की विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के जरिए जबलपुर में करीब 4 सौ युवाओं का चयन हुआ। आयोजित हुए जॉब फेयर में 40 कंपनियों ने जॉब ऑफ़र किए।

CM Shivraj's career guidance scheme: मध्य प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने सरकार कई तरह के प्रयास कर रही हैं। स्किल डेवलेपमेंट के कोर्स संचालित करने के साथ प्लेसमेंट कंपनियां जॉब दे रही हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान के युवा उत्थान कार्यक्रमों की कड़ी में अलग-अलग मेलों का भी आयोजन हो रहा हैं। जबलपुर में आयोजित करियर मेले के फर्स्ट फेज में करीब 400 युवाओं को नौकरी हासिल हुई। सरकार के इन प्रयासों से यूथ वर्ग बेहद खुश है।

मध्य प्रदेश में युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार दिलाने की दिशा में शिवराज सरकार हर रोज नए आदर्श स्थापित कर रही हैं। नौकरी की तलाश में भटकने वाले युवाओं को एक ही जगह कई कंपनियों के ऑफर मिल रहे हैं। जिससे उन्हें अपना मनपसंद जॉब सिलेक्ट करने कोई भी कठिनाई नहीं हो रही। सरकार की महत्वकांक्षी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत कॉलेजों में मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जबलपुर में भी जॉब फेयर लगा, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस मौके पर बीजेपी विधायक अशोक रोहाणी ने जॉब मेले का शुभारंभ किया। रोहाणी बोले कि ऐसे जॉब फेयर युवाओं को से रोजगार से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय में आयोजित इस मेले की खूबी यह है कि युवाओं को उनकी फील्ड से जुड़े जॉब के लिए गाइडेंस भी दिया जा रहा हैं। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के संभागीय समन्वयक प्रो. अरूण शुक्ला ने बताया कि यह पहला मौका है, जब किसी कॅरियर मेला में एक साथ चालीस प्लेसमेंट कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिसमें शामिल कंपनियों ने फर्स्ट फेज में 360 युवाओं का चयन किया। जिला प्रशासन, उद्योग विभाग और विभिन्न कंपनियों के सहयोग से आयोजित यह मेला युवाओं के भविष्य की नई इबारत लिख रहा हैं।

इस जॉब फेयर में प्रमुख रूप से नवकिसान फर्टिलाइजर, सानवी जॉब प्लेसमेंट सर्विसेस, आई वे शॉपी, एलआईसी ऑफ इंडिया, फिनकेयर माइक्रोफाइनेंस, एबी लीजिंग फाइनेंस बैंक, जस्ट डायल, जस्ट डायल लिमिटेड, स्ट्राइको ईवी, एनबीएफसी, वामसा सॅालुशन्स, सोनाटा माईको फायनेंस, भारती एक्सा, भारतीय जीवन बीमा निगम, डॉ. रेड्डी फाउंडेशन, सीपेट, डिस्टिल एजुकेशन टेक्नोलॉजी, फ्यूचर जनरली इंश्युरेंस, स्टार हेल्थ, आर.एस.आई सॉफ्टेक इंडिया, आईसेक्ट, नवकिसान बायोटेक, डीआईसीटी इंनफोटेक,एसएसपी सर्विस, पेटीएम, होप जबलपुर, हायर वायर, आरएसआई साफ्टेक कंपनी ने जॉब ऑफर किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications