CM Helpline की शिकायतों के निराकरण में जबलपुर की हैट्रिक, प्रदेश भर की रैकिंग में नंबर वन

सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जबलपुर एक बार फिर प्रदेश भर में अव्वल रहा। इस साल लगातार तीन महीने रैंकिंग में नंबर वन रहने की हैट्रिक बनाई।

cm helpline

CM Helpline complaints: सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के मामले में जबलपुर ने मार्च माह में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ओवरऑल रैंकिंग में प्रदेश भर में शीर्ष स्थान हासिल किया हैं। आम लोगों की शिकायतों की निराकरण में जबलपुर ने हैट्रिक लगाईं।

फर्स्ट कैटेगिरी के ए रेटिंग वाले जिलों में शामिल जबलपुर न सिर्फ अव्वल रहा, बल्कि पिछले माह के फरफार्मेन्स को और बेहतर किया। लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने गुरूवार को ग्रेडिंग लिस्ट जारी की। जिसमें जबलपुर जिले ने 83.63 वेटेज अंक हासिल कर किए।

jabalpur

मार्च माह में जबलपुर जिले में कुल 11 हजार 082 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त हुई थीं । इनमें से लगभग 81 फीसदी शिकायतों का आवेदकों की संतुष्टि से निराकरण किया गया । जिले ने आवेदकों की सन्तुष्टि के साथ निराकरण के लिये निर्धारित 60 अंकों में से मार्च माह में 48.43 अंक प्राप्त किए।

50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का आवेदकों की संतुष्टि से निराकरण में भी जबलपुर ने 20 में से 15.29 वेटेज स्कोर मार्च माह में हासिल किया हैं। मार्च माह की जारी ग्रेडिंग में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जबलपुर के बाद सीहोर जिले ने 83.33 वेटेज अंक कर ओवर ऑल रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

jabalpur

सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में शीर्ष स्‍थान प्राप्‍त करने के मामले में जबलपुर जिले की यह दूसरी हैट्रिक भी है। पिछले वर्ष लगातार तीन माह सितंबर, अक्टूबर और नवम्बर में ए रेटिंग वाले जिलों में पहला स्थान प्राप्त कर हैट्रिक बनाई थी। अब इस वर्ष जनवरी, फरवरी और मार्च माह की ग्रेडिंग में भी पहला स्थान हासिल किया।

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और उनकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को अधिकारियों द्वारा निरंतर किये गये सार्थक प्रयासों और आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के प्रति उनके संवेदनशील रूख का नतीजा बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+