Jabalpur News: जल्द शुरू होंगी बंद ट्रेने और बढ़ेंगे स्टॉपेज, जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने रेल मंत्री से की भेंट
Jabalpur news: जबलपुर में रेल यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, स्टेशन में ट्रेनों के स्टॉपेज एवँ कोरोना काल में बंद ट्रेनों के पुर्नचालन हेतु साँसद श्री राकेश सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली में भेंट कर पत्र सौपा।
सांसद राकेश सिंह ने रेल मंत्री को जबलपुर रेल यातायात के संदर्भ में अवगत कराते हुए बताया कि जबलपुर स्टेशन महाकोशल का महत्वपूर्ण स्टेशन है, जिसे एयरपोर्ट की तर्ज पर विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाये जाने की स्वीकृति मिली हैं। उन्होंने बताया जबलपुर मध्य भारत का मुख्य रेलवे स्टेशन है और यहां विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट स्थित है, जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आते है।
इसके अलावा केंद्र की रक्षा इकाइयों के मुख्यालय भी यहां स्थित है। जबलपुर से विभिन्न दिशाओं की गाड़ियों का संचालन किया जा रहा था, जिनमे से कोरोना के समय कुछ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। जिन्हें पुनः प्रारम्भ किया जाना आवश्यक हैं। उनमें जबलपुर - अटारी सुपरफास्ट, जबलपुर - हरिद्वार सुपरफास्ट, जबलपुर - टीईएन एक्सप्रेस, कटनी - जबलपुर इटारसी एक्सप्रेस, जबलपुर - बनारस एक्सप्रेस का संचालन दोबारा किया जाना है।

सांसद ने बताया जबलपुर के अंतर्गत आने वाला सिहोरा स्टेशन पर रीवा इतवारी ट्रेन का स्टापेज किये जाने की मांग भी की गई हैं। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पहरुआ (छपरा) को क्षेत्रवासियों की मांग पर नए स्टेशन बनाये जाने का भी आग्रह किया था जिसकी स्वीकृति हो चुकी है, लेकिन कार्य प्रारम्भ नही हुआ है।
सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सभी कार्यो हेतु पत्र सौंपते हुए आग्रह किया रेल यात्रियों की सुविधा हेतु कोरोना काल मे बंद ट्रेनों का परिसंचालन पुनः किये जाने, सिहोरा में ट्रेन का स्टापेज किये जाने और पहरुआ में नए स्टेशन का कार्य प्रारंभ करने हेतु आवश्यक निर्देश दे, जिससे जबलपुर संसदीय क्षेत्र के साथ ही आसपास के यात्रियों को भी सुविधा मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications