Chhath Puja 2022: बिहार जाने वाले रेल यात्रियों को खुशखबरी, छठ पूजा पर दो अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

(Chhath Puja 2022) रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन में बढ़ते अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य दो-दो ट्रिप और पुणे-दानापुर-पुणे के मध्य एक-एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशन होकर गंतव्य को जाएगी।

अनारक्षित कोच में मिल सकेंगी बैठने की जगह

अनारक्षित कोच में मिल सकेंगी बैठने की जगह

दीपावली त्यौहार फिर छठ पर्व में यात्रियों की भीड़ रेल प्रशासन के लिए भी सिर दर्द बनी हुई हैं। मुंबई से इटारसी-जबलपुर-सतना के रास्ते बिहार दानापुर पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किया है। इस रूट पर दो अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है। स्थाई ट्रेनों में अनारक्षित कोचों की संख्या कम होने से यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लिहाजा इन दो ट्रेनों के जरिए अनारक्षित कोच में सफ़र करने वाले यात्रियों का दबाब काफी कम हो सकेंगा।

सीएसएमटी-दानापुर-सीएसएमटी अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

सीएसएमटी-दानापुर-सीएसएमटी अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01411 सीएसएमटी-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.10.2022 एवं 29.10.2022 को सीएसएमटी स्टेशन से11:55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी 00:20 बजे, जबलपुर 04:30 बजे, सतना 08:25 बजे और 17:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01412 दानापुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन दिनांक 27.10.2022 एवं 30.10.2022 को दानापुर स्टेशन से 19:55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 04:25 बजे, जबलपुर 07:00 बजे, इटारसी 10:40 बजे इटारसी और 23:50 बजे सीएसएमटी स्टेशन पहुँचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा गाड़ी का हाल्ट

इन स्टेशनों पर रहेगा गाड़ी का हाल्ट

इस गाड़ी में 16 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे। यह गाड़ी सुपरफास्ट रहेगी, जिससे यात्रियों का सफ़र जल्दी पूरा होगा। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

पुणे-दानापुर-पुणे अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

पुणे-दानापुर-पुणे अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01415 पुणे - दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.10.2022 को पुणे स्टेशन से 00:10 बजे प्रस्थान कर, इटारसी 13:15 बजे, जबलपुर 16:50 बजे, सतना 19:45 बजे पहुंचकर और अगले दिन 08:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01416 दानापुर- पुणे स्पेशल ट्रेन दिनांक 29.10.2022 को दानापुर स्टेशन से 11:00 बजे प्रस्थान कर, सतना 19:40 बजे, जबलपुर 22:15 बजे पहुंचकर अगले दिन इटारसी 01:50 बजे और 16:30 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।

पुणे-दानापुर का इन स्टेशनों पर रहेगा हाल्ट

पुणे-दानापुर का इन स्टेशनों पर रहेगा हाल्ट

पुणे-दानापुर में 14 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच रहेंगे। गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस तरह मुंबई और पुणे से एक ही रूट पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+