Jabalpur News: नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज, जबलपुर में वकील से मारपीट का मामला
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आए नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन कांड के आरोपी हॉस्पिटल संचालक सरबजीत सिंह मोखा और उसके बेटे हरकरण सिंह का एक और मामला सामने आया हैं। वकील से मारपीट और जान से मारने की धमकी देना का केस दर्ज हुआ हैं।
दरअसल पिता-पुत्र के खिलाफ जिला अदालत के एक अधिवक्ता महेंद्र श्रीवास ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया हैं। महेंद्र का आरोप है कि सोमवार को अदालत परिसर में पिता-पुत्र दोनों ने उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
महेंद्र ने बताया कि सोमवार की दोपहर को जब वह कोर्ट परिसर में अपनी टेबिल पर मौजूद था। तभी अचानक सरबजीत सिंह मोखा और उसके बेटे हरकरण सिंह आ गए। कोविड काल के दौरान मेहन्द्र ने सरबजीत सिंह मोखा के अस्पताल के खिलाफ नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की शिकायत की। इसी मामले में पिता-पुत्र दोनों समझौता करने का दबाव बनाने लगे। जब उनका कहना नहीं माना तो सरबजीत सिंह मारपीट करने लगा। उनके बेटे ने जान से मारने के लिए कटार निकाल ली।

दोनों से किसी तरह महेंद्र ने अपनी जान बचाई और वहां से भागा। बाद में यह मामला जिला बार के संज्ञान में भी आया। जिला बार अध्यक्ष आर के सैनी ने घटना की निंदा की और अधिवक्ताओं के साथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई हैं। सैनी का कहना है कि कोर्ट परिसर में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाना चाहिए।
इधर ओमती थाना इंचार्ज वीरेंद्र सिंह पवार का कहना है कि पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया हैं। सिटी हॉस्पिटल संचालक सरबजीत सिंह मोखा, हरकरण मोखा व एक अन्य के विरुद्ध मारपीट और धमकाने की प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications