Jabalpur News: यूनीफार्म सिविल कोड की बारीकियां बताने जुटा BJYM, प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर में की संगोष्ठी
Jabalpur News: भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर एक तरफ विपक्ष तरह-तरह के राग अलाप रहा हैं, तो वहीं इस कानून का महत्व बताने बीजेपी युवा मोर्चा ने संगोष्ठी शुरू कर दी हैं। मध्य प्रदेश जबलपुर में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार पहुंचे। जिन्होंने कई बारीकियां बताई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर संवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी शामिल हुए। उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं को यूसीसी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश में बहुत पहले से ही लागू हो जाना चाहिए था , देश की आजादी के 75 वर्ष होने तक भी देश में अलग अलग धर्मों के मध्य अलग-अलग कानून होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन अब समय आ चुका है कि हम इसको सुधार करके देश में एक समान नागरिक संहिता लागू करें एवं सभी पर समान रूप से कानून लागू हो।
वैभव पवार ने ये भी बताया कि देश में अलग अलग कानून होने से कुछ लोगों के द्वारा उसका अनैतिक रूप से लाभ उठाकर महिलाओं का शोषण और उनके अनेक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यह संविधान की मूल भावना और मूल अधिकारों के खिलाफ है। समान नागरिक संहिता लागू होने से सभी क्रिमिनल लॉ समान रूप से सभी पर लागू हो पाएंगे और देश की न्याय प्रणाली में होने वाला विरोधाभाष दूर होगा।
भाजयुमो नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता आज देश की जरूरत है, भारतीय जनता पार्टी के मूल सिद्धांतों में ही समान नागरिक संहिता को अनिवार्य रूप से लागू करके देश में समान कानून लागू करना सदैव से रहा है और इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं! इसके पहले भी महिलाओं के लिए समान कानून और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया है और आगे भी समान नागरिक संहिता लागू करके देश में एक समान नागरिक कानून लागू किया जाएगा।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications