भाजपा बूथ केंद्रों में 10 जून से करेगी निकाय चुनाव का ‘श्रीगणेश’, ढोल धमाकों के साथ गूंजेंगे चुनावी नारे
पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में भोपाल में किया गया था। जिसमे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और स्थानीय चुनावो में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर निर्णय लिए गए।
जबलपुर, 05 जून: भारतीय जनता पार्टी बूथ केंद्रों में ढोल धमाकों के साथ नगर निगम चुनाव का आगाज आगामी 10 जून से करेगी। इसकी तैयारियों के साथ पार्टी नेताओं ने बूथ प्रभारियों को चुनाव प्रचार की बारीकियां भी बता दी हैं। जबलपुर संभागीय मुख्यालय में इस सिलसिले में बैठक भी हुई। जिसमें सभी से एक-जुट होकर पार्टी हित में काम करने की अपील की गई। बैठक में कहा गया कि पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएगी वह आपका अपना होगा और उसे जिताने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है।

भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के मुताबिक पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में भोपाल में किया गया था। जिसमे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और स्थानीय चुनावो में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर निर्णय लिए गए। ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आने वाले समय मे नगरीय निकाय के चुनाव सामने है। महापौर अपना हो, पार्षद अपना हो यही चुनौती हमारे लिए है। पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी बनाएगी वह निश्चित ही आपका अपना होगा और उसे जिताने की जिम्मेदारी आपकी होगी।

10 जून से 956 बूथों पर चुनावी शंखनाद
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर 6 व 7 जून को मंडलो की बैठक आयोजित की जाएगी और इसी के साथ जबलपुर के 956 बूथों पर 10 जून से नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद होगा। जिसमे बूथ बैठक के साथ ही वरिष्ठों का सम्मान तिलक लगाकर करते हुए, ढोल धमाकों के साथ चुनाव का श्रीगणेश किया जाएगा। पार्टी ने इस कार्यक्रम को बूथ विजय संकल्प का नाम दिया है। कार्यकर्ता उस दिन केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्य जनता के बीच पम्पलेट के माध्यम से पहुंचाएंगे । इसके बाद 21 जून को योग दिवस का आयोजन एवँ 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भी बुथ स्तर पर मनाया जाएगा। 26 जून को रविवार के दिन प्रधानमंत्री के मन की बात भी हर बूथ में सुनाई जाएगी।

प्रण-प्राण से जुटे कार्यकर्ता, जन-जन तक पहुंचे विचारधारा
बैठक में शामिल प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने कहा कि स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यकर्ता का चुनाव होता है। इस चुनाव में बूथ, वार्ड मंडल के स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता चुनाव लड़ते है। हर राजनैतिक कार्यकर्ता की महत्वकांक्षा होती है कि वह चुनाव लड़े और यह होना भी चाहिए, लेकिन मन में अतिमहत्वाकांक्षा कई बार निराशा का भाव उत्पन्न कर देता है। दुबे बोले कि टिकिट मिलने तक सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनने का प्रयास करना चाहिए और पार्टी की टिकिट मिलने के बाद जिस एक कार्यकर्ता को टिकिट मिले, उसके लिए सभी को एकजुट होकर उसे जिताने के लिए मेहनत करना हैं।
ये भी पढ़े-पंचायत चुनाव में इनामों की बौछार, सीएम के बाद अब विश्नोई ने ढाई लाख देने का किया ऐलान
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications