तैयारियों को ग्रीन सिग्नल देने MP आ रहे BJP सुप्रीमो जेपी नड्डा, 1 दिन भोपाल में तो 2 दिन जबलपुर

अदालत से ओबीसी आरक्षण का मसला निपटने के बाद MP कुछ ही दिनों में पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाएगा। सियासी लोकल लेवल पर जहाँ तैयारियों में लगे है,तो वही हाईकमान लेवल पर भी चुनाव को लेकर परफेक्ट प्लान बनाये जा रहे है

जबलपुर, 24 मई: इलेक्शन मोड में आ चुके मप्र में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल तैयारियों का खाका खींचने में जुट गए हैं। दिग्गज नेताओं के दौरों की लिस्ट भी तैयार होती जा रही हैं। जून के शुरुआत में ही बीजेपी सुप्रीमों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मप्र में तीन दिवसीय दौरा हैं। भोपाल में पार्टी संगठन की मैराथन बैठकों के बाद जबलपुर भी पहुंचेगे। नड्डा का यह प्रोग्राम बेहद अहम माना जा रहा है, क्योकि उनके दौरे के पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह भी मप्र आ चुके हैं। ऐसे में चुनाव तैयारियों के पहले दिग्गज नेताओं की एमपी में हलचल के कई मायने हैं।

jp nadda

अदालत से ओबीसी आरक्षण का मसला निपटने के बाद अब मध्यप्रदेश कुछ ही दिनों में पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाएगा। सियासत में मशगूल नेता जहाँ लोकल लेवल पर तैयारियों में जुटे हैं, तो वही हाईकमान लेवल पर भी चुनाव को लेकर परफेक्ट प्लान बनाये जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों पहले देश के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मप्र पहुंचे थे। अब जून के शुरुआत में ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब तीन दिन मप्र में रहेंगे। 1 जून को भोपाल में पार्टी संगठन की मैराथन बैठकों का दौर होगा। जबकि उसके अगले दो दिन नड्डा जबलपुर में रहेंगे। खबर है कि जबलपुर प्रवास के पहले भोपाल की बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का श्रीगणेश होगा। उससे पहले स्थानीय पंचायत नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आगामी इलेक्शन के लिए आईना होंगे कि जनता किस मूड में हैं? विधानसभा चुनाव के फाइनल के पहले लोकल इलेक्शन को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा हैं।

jp

नड्डा से अकेले मिलने जैक ढूंढ रहे लोकल नेता
पार्टी का सुप्रीम पावर रखने वाला नेता जब आ रहा हो, मौसम चुनाव का हो तो भला कौन अपना रिपोर्ट कार्ड बायोडाटा के साथ सौपना नहीं चाहेगा। एजबार की दहलीज पर खड़े ऐसे नेताओं के पास इस बार लास्ट ऑप्शन यही बचा है कि किसी भी कीमत पर उनकी सुप्रीम पावर रखने वाले से मुलाकात हो जाए। मुलाकात के रास्ते तक पहुंचा कैसे जाए, उन नेताओं के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती हैं। इसके लिए जैक ढूंढें जा रहे है, ताकि टिकिट मिलने का रूट तैयार हो सके।

nadda 3

जेपी नड्डा की जबलपुर में है ससुराल

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा जहाँ पार्टी की बैठक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे, तो वही कुछ वक्त अपनी ससुराल में भी देंगे। जबलपुर संसदीय सीट से पूर्व सांसद रही जयश्री बैनर्जी, नड्डा की सास हैं। जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा छात्र राजनीति में अखिल विधार्थी परिषद् से जुड़े थे, उस दौरान उनकी पत्नी मल्लिका बनर्जी भी विधार्थी परिषद् से जुड़ी थी । देवधर जी के प्रस्ताव के मुताबिक नड्डा का पूर्व सांसद जय श्रीबनर्जी की बेटी मल्लिका बनर्जी से हुआ । इसके अलावा शहर में विधि क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों से भी मिलने की सम्भावना हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+