Jabalpur News: प्रियंका गांधी और जबलपुर में घूमता 'गदा', बीजेपी बोली 'अली-अली' करने वाले अब बोल रहे 'बजरंग बली

Jabalpur News: बीजेपी जिस हिंदुत्व के एजेंडे और दूसरी वजहों से कर्नाटक में ढेर हुई, कांग्रेस मध्य प्रदेश में वैसी ही पिच पर दूसरे रूप में एंट्री मारती दिख रही हैं। इसकी बानगी जबलपुर में प्रियंका गांधी की रैली के वक्त देखने को मिली। चौराहे पर भारी-भरकम 'गदा' लिटाया गया।

प्रियंका गांधी के यहां पहुंचने के पहले रंग बिरंगी लाइटों में यह 'गदा' घूमता रहा। पार्टी ने इसका आकर्षक ढंग से फोटो-वीडियो भी शूट कराया और फिर एमपी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडिल पर शेयर भी किया गया।

आने वाले चुनाव में विजयी अभियान शंखनाद करने की बेला में इस 'गदा प्रदर्शन' से कांग्रेस गदगद है। पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोट और नगर कांग्रेस अध्न्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू बोले कि 'गदा' धार्मिकता का प्रतीक है। बीजेपी इन पर राजनीति करती, जबकि हम कद्र करते हैं।

jabalpur gada congress politics

इधर बीजेपी ने कांग्रेस के 'गदा' प्रदर्शन पर तीखा तंज कसा। पूर्व मंत्री और विधायक अजय विश्नोई बोले कि कांग्रेस पहले 'गदा' उठाना तो सीख ले। इन्होने हिंदुत्व का नकली चोला ओड़ लिया हैं। विश्नोई बोले कि ये वहीं लोग है जो अली-अली का नारा लगाते है और जब चुनाव आ रहा है तो 'बजरंग बली बजरंग बली' करने लगे।

gada politics bjp on congress

वहीं सियासत के जानकार कांग्रेस की इस 'गदा पॉलिटिक्स' को चुनाव की बड़ी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। अभी तक सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे कांग्रेस सियासत का 'गदा' थामे थी। लेकिन कई मोर्चों पर बीजेपी ने हिंदुत्व को जिस तरह का माहौल क्रियेट किया हैं, कांग्रेस उसी पिच पर जाकर एक कदम आगे निकलने की तैयारी में हैं। इससे उसे दो बड़े फायदे ये है कि बहुसंख्यक वोटर्स के बीच उसे अपनी छवि सुधारने का मौका मिलेगा, वहीं भाजपा पर भी लगाम लगाईं जा सकेगी।

इसका बड़ा उदाहरण कर्नाटक की जीत और उससे पहले यूपी-गुजरात में मिली हार का सबक भी हैं। शायद उसी को भांपते हुए लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश समेत जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव, वहां हार्डकोर हिंदुत्व एजेंडे का प्रयोग शुरू हो गया हैं। प्रियंका दौरे में भी बड़े नेताओं के सुर इसी के इर्द-गिर्द सुनाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+