Jabalpur की 'अनामिका उजमा फातिमा' के सपोर्ट में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा?, घमंडी कहा तो फैमिली ने दिया चैलेंज
Jabalpur News: दिल्ली बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा कट्टर हिंदुत्व की सोच रखते हैं, लेकिन जबलपुर में शादी के बाद अनामिका से उजमा फातिमा बनी हिन्दू लड़की के मामले में अलग तरह का बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया हैं। उन्होंने 3 मिनट 38 सेकंड का एक वीडियो जारी किया।
वीडियो के जरिए कपिल अपने बयानों में अनामिका उर्फ उजमा फातिमा के माता-पिता द्वारा लिए गए एक्शन की खिलाफत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लव जिहाद के मामलों में वहीं बेटियां मारी जा रही है, जिनके घर के लोगों ने संबंध खत्म कर लिए। लड़कियों के पास कोई सहारा नहीं होता।
दरअसल बीते दिनों अनामिका के परिवार वालों उसका परित्याग करते हुए नर्मदा तट पर जीते जी पिंडदान और मृत्यु बाद होने वाली दूसरी क्रियाएं सम्पन्न कराई थी। लाख समझाइश के बावजूद जब अनामिका की घर वापसी नहीं हुई तो उन्होंने, उसे मरा हुआ मान लिया और समाज ने भी बहिष्कार किया।
इस पर कपिल मिश्रा ने कहा कि यह महापाप हैं और ज्यादातर बेटियां हिंसा का शिकार हो रही हैं। मारी जा रही है, उनकी हत्या हो रही हैं। शोक संदेश छपवाकर लड़की को कुपुत्री कहना, फिर परित्याग करना कहां का घमंड है? कपिल बोले कि यदि कल बेटी वापस आना चाहे तो घर के दरवाजे खोलकर रखिये।

कपिल ने लव जिहाद और इसी तरह धर्म बदलकर शादी करने के मामलों पर कई और बातें कही। कई उदाहरणों के जरिए सवाल भी उठाए। उन्होंने अपील की है कि ऐसे मामलों में बेटी से संवाद बंद नहीं होना चाहिए। साक्षी, श्रद्धा, गाजियाबाद ऑनलाइन गेमिंग फिर दमोह स्कूल के मामले सावधान करने के लिए काफी हैं।

'कितना घमंड है आपके अंदर..तमाशा कर लिया' वाले कपिल मिश्रा के इस तरह के बयान पर अनामिका के परिवार ने आपत्ति जताई हैं। घर वालों को कहना है कि दिल्ली में बैठकर बयानबाजी कर रहे कपिल में यदि हिम्मत है, तो वह जबलपुर आए और उस लड़की की घर वापसी करके बताए। दुबे परिवार को वह कितना जानते हैं? उनको मालूम है कि लड़की ने थाने के अंदर 55 साल के पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी? जीजा पर भी यौन शोषण जैसे आरोपों की धमकी दे चुकी हैं?
Recommended Video

दुबे परिवार ने चैलेंज दिया कि लड़की को उस मुस्लिम परिवार से अलग कर वह अपने घर ले जाए। यदि ऐसा करने में वो सफल होंगे, तो पूरा परिवार और ब्राह्मण समाज लड़की से सार्वजनिक मांफी मांगेगा। यदि ऐसा नहीं कर सकते तो कपिल मिश्रा, दुबे परिवार से मांफी मांगे। परिजनों ने कहा कि कपिल मिश्रा ने ऐसे बयान देकर कितनी लड़कियों को बचा लिया और उन्होंने घर वापसी कर ली, इसका भी खुलासा करें।

वहीं इस केस में शुरू से लव जिहाद का आरोप लगाने वाले हिन्दू धर्म सेना संगठन के संस्थापक योगेश अग्रवाल ने इस बयान पर कपिल मिश्रा से ही सवाल किया हैं। योगेश ने कपिल मिश्रा से पूछा है कि 'यदि उनकी बहन या परिवार की कोई बेटी अनामिका की तरह कदम उठाती, फिर परिवार को भी धमकियां देती तो वह क्या करते'? क्या उस लड़की की मुस्लिम से होने वाली शादी को कबूल कर लेते और दामाद को अपनाते?












Click it and Unblock the Notifications