Jabalpur News: बेसबॉल प्लेयर संजना बरकड़े की मौत मामले में ट्विस्ट, मां बोली- आरोपी करवाना चाहता था धर्मांतरण
Baseball National Player Sanjana Barkade: मध्य प्रदेश की नेशनल बेसबॉल प्लेयर संजना बरकड़े ख़ुदकुशी मामले में अब उन एंगल पर जांच शुरू हो गई है, जिसमें मृतका के माता-पिता ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए है।

Baseball National Player Sanjana Barkade:जबलपुर में नेशनल बेसबॉल प्लेयर संजना बरकड़े ख़ुदकुशी मामले में मृतका की मां के आरोप के बाद नया मोड़ आ गया हैं। मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी बेटी को मुस्लिम बनाना चाहता था। वहीं राजन खान का असली नाम अब्दुल मंसूरी पता चला।
फांसी लगाकर ख़ुदकुशी करने वाली बेसबॉल प्लेयर संजना के मामले में नया खुलासा हुआ हैं। पहला तो यह कि पुलिस अभी तक जिसे राजन खान समझ रही थी, उसका असली नाम अब्दुल मंसूरी है। संजना के पिता हरनाम ने भी कहा कि आरोपी नाम बदलकर उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था।
इधर रीवा से गिरफ्तार करके राजन खान उर्फ़ अब्दुल मंसूरी को लाया गया था। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी का असली नाम सामने आने के बाद पुलिस ने इस सुसाइड केस में जांच का दायरा और बढ़ा दिया हैं।
इस सुसाइड केस में धर्मांतरण का आरोप जुड़ जाने के बाद पुलिस और ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। अब्दुल मंसूरी की पारिवारिक हिस्ट्री के साथ उसकी अन्य गतिविधिओं के बारे में भी पड़ताल शुरू हो गई हैं। फिलहाल उसके बारे में हुई तफ्तीश में यही बात सामने आई थी कि आरोपी रीवा में रेहड़ी का व्यापार करता हैं।
इन्स्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद संजना और अब्दुल मंसूरी की कई बार मुलाक़ात हुई। संजना की कुछ ऐसी तस्वीरें अब्दुल ने खींच ली थी, जिससे वह परेशान थी। फिर उसी के आधार पर वह उसे तरह-तरह से ब्लैकमेल कर रहा था। यह आरोप भी पिता हरनाम ने लगाएं है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई अहम् जानकारियां भी हासिल हुई है। जिसकी तह में जाने के बाद पुलिस खुलासा करेगी।
आपको बता दें कि 5 जून को जब संजना घर पर अकेली थी तो रात को उसने फांसी लकागर आत्म हत्या कर ली। जब परिजन घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो वह मृत अवस्था में मिली। आरोपी के बारे में पिता ने भी बताया था कि वह संजना के वीडियो को लेकर कई बार ब्लैकमेल कर चुका हैं।












Click it and Unblock the Notifications