‘इंदिरा, राजीव के हत्यारों को भी सजा कोर्ट से ही मिली, तो फिर अतीक-अशरफ को...’ सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान
गैंगेस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद सियासी पारा हाई है। यूपी की योगी सरकार पर चौतरफा हमला हो रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील और राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने तीखा प्रहार किया।

Atiq ahmed news: मध्य प्रदेश के जबलपुर से राज्य सभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील विवेक कृष्ण तन्खा ने गैंगेस्टर अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस संरक्षण में हुई हत्या को न्याय व्यवस्था का शर्मनाक चैप्टर बताया हैं। तन्खा ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस को मार्क करते हुए तन्खा ने लिखा है कि यूपी को 'एनकाउंटर/हेट स्टेट' में मत बदलिए। आगे लिखा कि सर्वोच्च न्यायालय को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर समयबद्ध जांच करनी चाहिए। यूपी के मुखिया या तो अक्षमता या मिलीभगत के कारण गिरेंगे।

तन्खा ने एक टीवी चैनल को भी इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने बयान दिया कि महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या फिर राजीव गांधी की भी जघन्य हत्याएं हुई। ऐसी कई गंभीर वारदातों के आरोपियों को सजा कोर्ट से ही मिली। संविधान की मर्यादा पहले कभी तार-तार नहीं हुई।

अतीक-अशरफ या उनसे जुड़े लोग गंभीर किस्म के अपराधी रहे। लेकिन जिस तरह पुलिस कस्टडी में घटना हुई, उसमें पुलिस कैसे न्यायधीश, ज्यूरी और लॉ हो सकते हैं। एनकाउंटर स्टेट बनते जा रहे यूपी में ऐसे परिस्थितियों में क्या कोई इन्वेस्टर आना पसंद करेगा?

तन्खा ने विकास दुबे एनकाउंटर का भी जिक्र किया। इस राज्य में पुलिस और सरकार की भूमिका पर लगातार उठ रहे सवाल बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अतीक केस से यूपी में प्रशासन और सरकार का बचा कूचा नाम भी चूर-चूर हो गया हैं। योगी सिर्फ फेल्ड स्टेट के मालिक बनकर रह गए है।
प्रयागराज हॉस्पिटल के सामने मर्डर के जो दृश्य सामने आए उस पर विवेक तन्खा ने लिखा कि इस मामले ने स्वतंत्र न्याय पालिका और न्याय व्यवस्था का अर्थ ख़त्म कर दिया। यह सिर्फ कुछ गैंगस्टर्स की हत्या नहीं, बल्कि यू.पी पुलिस और न्याय व्यवस्था का शर्म नाक चैप्टर हैं। सीएम योगी ने सिद्ध कर दिया है कि यूपी भारत के संविधान में ना तो विश्वास करता है, ना ही उसके अनुरूप चलता है।
ये भी पढ़े- 'अतीक अहमद' की डॉनगिरी हो गई ढेर, जिंदगी भर जेल में रहने की मिली थी सजा












Click it and Unblock the Notifications