Jabalpur News: हथियारबंद बदमाशों ने बंगले में डाली डकैती, दंपति पर हमला कर ले उड़े 15 तोला गोल्ड-लाखों का कैश
Jabalpur News: एमपी के जबलपुर के सबसे पॉश एरिया नेपियर टाउन में ऑटो पार्ट्स कारोबारी के घर में घुसकर बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की संख्या 7 से 8 बताई जा रही हैं। इस दौरान आरोपियों ने दंपति पर प्राणघातक हमला भी किया।
पुलिस के मुताबिक घटना मुस्कान हाइट्स के नजदीक बंगले में हुई। जहां आटो पार्ट्स के व्यापारी दलजीत सिंग टुटेजा रहते हैं। बंदूक और घातक हथियारों से लैस होकर बदमाशों ने धावा बोला। दंपति पर हमला भी किया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी टीके विधार्थी, एडिशंनल एसपी प्रियंका शुक्ला समेत आधा दर्जन पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दलजीत सिंग टुटेजा ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी पत्नी सो रहे थे। तभी घर में कुछ आवाज आई।

जैसे ही दरवाजा खोला तो सात से आठ संख्या में हथियार बंद बदमाश थे। बंदूक तानकर घर में दाखिल हुए। सभी अन्य घातक हथियार लिए थे, जिससे वह किसी भी तरह का विरोध नहीं कर सकें। घर की महिला ने जब एक आरोपी का विरोध किया, उसे सिर पर आरोपियों ने हमला कर दिया। करीब 15 से 20 मिनट के भीतर घर की अलमारी में रखा लाखों रुपये कैश, 15 तोला गोल्ड के जेवरात लेकर भाग गए।
एसपी टीके विधार्थी का कहना है कि घटना के फ़ौरन बाद आरोपियों की तलाश में कई टीमें रवाना की गई। घर और उसके आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना का पता चलते ही क्षेत्र के लोगों में दहशत बढ़ गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेने की भी खबर हैं।
इलाके में पहले भी हो चुकी डकैती
बताया जाता है कि नेपियर टाउन का यह पॉश एरिया पहले भी बदमाशों के निशाने पर रहा । इससे पहले एक गुप्ता और अग्रवाल परिवार के घर पर भी इसी तरह डकैती की वारदात हो चुकी हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की कई मर्तबा मांग की। पुलिस इस ताजी घटना में अनुमान लगा रही हैं कि आरोपियों द्वारा रेकी करने के बाद इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। मुहर्रम का पर्व भी था और पुलिस देर रात तक जुलूस-कानून व्यवस्था में व्यस्त थी। इसी का बदमाशों ने फायदा भरपूर फायदा उठाया।












Click it and Unblock the Notifications