Jabalpur News: रिलेशन बनाने दूसरे की पत्नी को ले भागा अमजद खान, जब लौटी, तो खान-पान सुनकर पति के उड़ गए होश
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने भोपाल के अमजद खान नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नौकरी दिलाने के बहाने उसे जाया गया फिर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। आरोप हैं किडनैप कर अमजद ने महिला को गौमांस खिलाकर धर्मपरिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया।
जबलपुर में साधारण परिवार की एक शादीशुदा महिला एक शख्स की ज्यादती का शिकार हुई। पति को बताए बिना महिला नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात भोपाल के रहने वाले किसी अमजद खान नाम के शख्स से हुई। आरोप है कि महिला को गुमराह कर अमजद उसे जबरदस्ती भोपाल ले गया।
इस बात की जानकारी महिला के पति को नहीं थी। उसका पति जब शाम को घर लौटा, पत्नी गायब थी। आसपास ढूंढने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। किसी तरह पुलिस को महिला के भोपाल में होने की जानकारी लगी। टीम पहुंची तो महिला को बरामद कर लिया गया।

घर वापस लौटने के तीन-चार दिन बाद महिला, हिन्दू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं के साथ केंट थाने पहुंची और उसने अमजद खान पर किडनैपिंग के अलावा कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि आरोपी ने उसे एक खाली घर में रुकवाया और अगले दिन नौकरी वाली जगह ले जाने की बात कही। रात हुई तो अमजद भी उसी घर पर महिला के साथ रुक गया। फिर उसने उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। दूसरे दिन भी उसने ऐसा ही किया।
नौकरी दिलाने की झूठी दिलासा देकर इस कृत्य को अंजाम देने वाले अमजद पर महिला ने धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का आरोप भी लगाया हैं। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने लंच-डिनर के नाम उसे गौमांस भी खिलाया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में उसमें मुस्लिम धर्म अपनाने भी दबाव डाला।
उसने बताया कि अमजद के चंगुल से निकलकर वह जबलपुर लौटने का साधन ढूंढ रही थी। किराए के पैसे भी नहीं थे। तभी अचानक जबलपुर से पहुंची पुलिस पकड़कर वापस ले आई। इस मामले में हिन्दूवादी संगठन ने आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला दर्ज की मांग की हैं। इधर एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने कहा कि जब महिला को दस्तायाब किया गया था, तो उसने गौमांस खिलाने या धर्मांतरण का प्रयास करने जैसी कोई बात नहीं बताई थी। मामला गंभीर है, लिहाजा महिला के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई हैं। वहीं फरार आरोपी की पतासाजी में भी टीम लगी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications