Jabalpur News: ‘गजब की स्टूडेंट पॉलिटिक्स’, RDU हॉस्टलर्स कुलसचिव के लिए मांग रहे बंगला
जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, जबलपुर की छात्र राजनीति, छात्र राजनीति, कुलसचिव के लिए बंगला की मांग, कुलसचिव को बंगला अलॉट, rdu कुलसचिव, जबलपुर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव छात्र राजनीति नेतागिरी की पहली क्लास मानी जाती है। जहां शुरुआत छात्र हितों की रक्षा और उनसे जुड़े मुद्दों से होती है। लेकिन मप्र के जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में चल रही स्टूडेंट पॉलिटिक्स कुछ अलग ही ढंग की हो रही है। हॉस्टलर्स छात्रों का एक गुट इन दिनों इसलिए बबाल मचाए है कि यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को बंगला अलॉट नहीं हुआ। अपने मुद्दों से इतर प्रशासनिक अफसरों के मुद्दों को उठाने जुटे ऐसे छात्र चर्चा विषय बने है।

कुलसचिव को छात्र राजनीति का सहारा
इन दिनों जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की कहानी की अलग ही पठकथा लिखी जा रही है। पढ़ने लिखने वाले जो छात्र अपनी मांगों को लेकर कुलपति-कुलसचिव की नाक में दम कर देते थे, वो कुलसचिव के मुद्दों का सहारा बन गए है। जिस तरह का माहौल बन रहा है, उससे तो यही लगता है। RDU के हॉस्टलर्स छात्र, कुलसचिव को बंगला अलॉट न होने से परेशान है।
प्रशासनिक भवन में कर दी तालाबंदी
हंगामा मचाते हुए हॉस्टलर्स छात्रों ने प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया फिर कुलपति कक्ष में तालाबंदी कर दी। इस प्रदर्शन में स्टूडेंट पॉलिटिक्स' की एबीसीडी सीख रहे कुछ छात्र भी शामिल है। जिन्होंने इसी साल एडमिशन लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की भी आंखे उस वक्त फटी रह गई जब उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों को गौर से पढ़ा। नौकरी के लंबे पड़ाव में यह पहला मौका था जब यूनिवर्सिटी से जुड़े किसी बड़े अफसर की मांगों को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हो।












Click it and Unblock the Notifications