Actor Ravi Kishan: ' शिवराज' को ही अगला CM बताने का कॉन्फिडेंस, जबलपुर की चुनावी सभा में रवि किशन भी बोले

Actor Ravi Kishan: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता के संग्राम में कौन बाजी मारेगा? इसका फैसला 3 दिसंबर को होगा। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सीएम फेस को लेकर भी बयानों की बाढ़ हैं। चुनाव से पहले भले ही इस विषय पर राजनीति गरमाई लेकिन प्रचार के दौरान बीजेपी में कई नेता शिवराज सिंह के नाम की ही हुंकार भर रहे हैं।

सूबे में जब 18 साल दमदारी से राजकाज संभाला तो शिवराज के नाम पर उम्मीद बढ़ना भी लाजमी हैं। जबलपुर में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे बीजेपी सांसद और फिल्म एक्टर रवि किशन ने भी अगले सीएम के तौर पर शिवराज सिंह चौहान का ही नाम लिया। भरी सभा में उनका कॉन्फिडेंस भी झलक रहा था।

actor-ravi-kishan-confidence-to-name-shivraj-singh-cm

रवि किशन ने जबलपुर में सिलसिलेवार तीन सभाएं की। उन्होंने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के तारीफ के पुल बांधे। इशारों में रवि किशन बोले कि एमपी में विकास की बदौलत कई सीटें जीत का आइकॉन बन गई हैं। उन्ही में से जबलपुर का केंट विधानसभा क्षेत्र भी हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी ने इस क्षेत्र में जो बोया था, उसकी फसल आज भी लहलहा रही हैं। बेटे अशोक रोहाणी अजेय पथ पर आगे बढ़ते हुए इस बार भी जीत का परचम लहरायेंगे।

रवि किशन ने कहा कि शिवराज सिंह फिर से मुख्यमंत्री और डबल इंजन की सरकार बन रही हैं। रवि किशन ने कांग्रेस को जमकर घेरा और गठबंधन की रणनीति पर भी प्रहार किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान का भी जिक्र किया। बोले कि गठबंधन की इससे ज्यादा असलियत और कौन बता सकता है कि अखिलेश खुद कांग्रेस को सबसे चालू पार्टी बोल चुके। जनता को सावधान रहने की नसीहत दे चुके। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क कितना हैं, यह जनता भी जानती हैं और इस चुनाव में भी इसका परिणाम नजर आएंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+