Jabalpur News: संस्कारधानी में मंत्री गोपाल भार्गव ने फहराया तिरंगा, आजादी के जश्न में डूबा शहर

जबलपुर, 15 अगस्त: आजादी का जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। 75 साल पूरे होने पर इस बार स्वतंत्रता दिवस बेहद ख़ास रूप में मनाया जा रहा है। जबलपुर जिले के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। आजादी के 75 साल पूरे होने पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

संस्कारधानी में शान से लहराया तिरंगा

संस्कारधानी में शान से लहराया तिरंगा

आजादी के जश्न में संस्कारधानी जबलपुर भी डूबा हुआ है। इस बार जिले का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस जवानों का आकर्षक मार्च पास्ट हुआ, जो बैंड धुनों पर देश भक्ति की अलख जगाते दिखे।

मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ। प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने CM शिवराज के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के गौरवशाली इतिहास का दिन है। हमें जिन मुश्किलों से आजादी हासिल हुई है, उसकी कीमत पहचाननी होगी। मप्र और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने का उत्सव अद्भुत है। मुख्य समारोह के बाद प्रभारी मंत्री मॉडल स्कूल में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ भोजन करेंगे।

देशभक्ति का संदेश देती निकाली गई झांकियां

देशभक्ति का संदेश देती निकाली गई झांकियां

मुख्य समारोह में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, कृषि विभाग, केंद्रीय जेल, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग, पुलिस एवं जिला चिकित्सा विभाग की झांकियां शामिल रही। इन झांकियों के माध्यम से संबंधित विभाग अपनी-अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

शासकीय कार्यालयों में भी फहराया गया तिरंगा

शासकीय कार्यालयों में भी फहराया गया तिरंगा

कलेक्ट्रेट में जिले कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने ध्वजारोहण किया। आजादी के इस पर्व के अवसर पर सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने और शहर, प्रदेश विकास का संकल्प लिया। नगर निगम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने धवजारोहण किया। उन्होंने निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ शहर को सुंदर विकसित बनाने की शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+