27 सनातन और जैन मंदिर तोड़कर क़ुतुब मीनार बनी, आक्रांता हमारी छाती पर लिखकर गए, जानिए किसने कहा यह

काशी में ज्ञानवापी और मथुरा में ईदगाह मस्जिद के बाद अब दिल्ली में कुतुब मीनार को लेकर गहराए विवाद पर बयानबाजी जारी हैं। जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस मुद्दे पर बयान दिया

जबलपुर, 05 जून: देश में ज्ञानवापी मुद्दे पर लंबी बहस जारी है। क़ुतुब मीनार को लेकर भी कई सवाल उठ रहे है। केन्द्रीय जलशक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस मुद्दे पर सवाल उठाने वालों को कहा कि वह क़ुतुब मीनार जाकर देंखे, जहाँ लगा हुआ एक फारसी पत्थर सबूत है। जिसमें लिखा है कि 27 सनातन और जैन मंदिर तोड़कर क़ुतुब मीनार का निर्माण हुआ है। पटेल ने कहा कि वह पत्थर भारत सरकार ने नहीं लगाया बल्कि जिन आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े वह हमारी छाती पर लिखकर गए है।

काशी में ज्ञानवापी और मथुरा में ईदगाह मस्जिद के बाद अब दिल्ली में कुतुब मीनार को लेकर गहराए विवाद पर बयानबाजी जारी हैं। जबलपुर में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बोले कि जो लोग इन मुद्दों को हवा दे रहे है, वह पहले क़ुतुब मीनार जाकर देंखे। वहां एक फारसी भाषा में लिखा हुआ पत्थर है। जिसमें 27 सनातन जैन मंदिरों को तोड़कर क़ुतुब मीनार बनाने की बात दर्ज है। पटेल ने कहा कि दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहाँ ऐसी बाते दर्ज हो और क़ुतुब मीनार जैसे स्तंभ बनकर सुरक्षित हो। उसके बाबजूद सवाल हो रहे है तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि क़ुतुब मीनार में लगा पत्थर भारत सरकार ने नहीं लगाया, बल्कि जिन आक्रांताओं ने मंदिर तोड़े वह हमारी छाती पर लिखकर गए है।

patel

कांग्रेस डर से ग्रसित
राजस्थान और हरियाणा के नजरबंद किये गए कांग्रेसी विधायकों का मामला भी खूब सुर्खियाँ बटोर रहा हैं। आने वाले वक्त में राज्यसभा चुनाव है, लिहाजा क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेसी विधायकों को नजरबंद किए जाने की चर्चा जोरों पर हैं। उदयपुर के पॉश एरिया के एक होटल से छत्तीसगढ़ ले जाने की संभावना है। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से जब इस मसले पर बात की गई तो उनका कहना था कि कांग्रेस डर से ग्रसित है, ऐसी भयभीत पार्टी के बारे में सवाल का जबाब देना ठीक नहीं।

ये भी पढ़े- 'हर मस्जिद में क्यों खोजें शिवलिंग?', ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच बोले मोहन भागवत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+