Russia- Ukraine Conflict: रूस के घातक हमले से यूक्रेन में बच्चों की मौत, जेलेंस्की ने कहा- 97 ने तोड़ा दम
नई दिल्ली, 15 मार्च। यूक्रेन में रूस के बढ़ते हमले (Russia- Ukraine Conflict) में कई नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। युद्ध के 20वें दिन भी रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच संघर्ष जारी है। एक ओर यूक्रेन सेना की ओर से अब तक रूस के करीब 13500 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी सेना में देश के नागरिकों के मारे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि रूस के हमले में अब तक 97 बच्चों की मौत हो चुकी है।

नेटो की जिद पर नरम हुए जेलेंस्की
युद्धग्रस्त दोनों देशों की भारी क्षति हो रही है। यूक्रेन को युद्ध की कीमत रूस से कहीं अधिक चुकानी पड़ रही है। यहां कई बड़े शहर और तबाह हो चुके हैं। वहीं अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) को यह समझ आया है कि यूक्रेन नेटो (NATO) का हिस्सा नहीं बन सकता। जेलेंस्की ने यह कहा है कि यूक्रेन को मान लेना चाहिए कि अब वह नेटो का हिस्सा नहीं हो सकता। युद्ध के 20वें दिन जेलेंस्की का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है। इसके बाद एक और बयान यूक्रेन के राष्ट्रपति का आता है जिसमें वे बच्चों की मौत के डेटा का जिक्र करते हैं।
जेलेंस्की ने कहा युद्ध के दौरान 97 बच्चों की मौत
हालांकि दोनों देश लगातार युद्ध (Russia- Ukraine Conflict) के महाविनाश में जल रहे हैं। नुकसान दोनों देशों का हो रहा है। लेकिन इसकी भरपाई सबसे अधिक यूक्रेन के नागरिकों को करनी पड़ रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी (AFP) के हवाले से कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कनाडा की संसद को यह बताया है कि युद्ध के बच्चों की मौत का डेटा दिया है। जेलेंस्की ने कनाडा पार्लियामेंट को बताया की यूक्रेन में जब से रूस के हमले शुरू हुए हैं तब से अब तक कुल 97 बच्चों की मौत हुई है।
यूक्रेन का दावा 13,500 रूस के जवान ढेर
रूस के हमले में (Russia Ukraine Conflict) से भले ही यूक्रेन तबाह होता दिख रहा हो लेकिन वहां के सैनिक भी जमकर मोर्चा ले रहे हैं। यूक्रेन की ओर से दावा किया जा रहा है कि अब तक रूस के कई सैनिकों को यूक्रेन में मार गिराया गया है। यूक्रेन के सशस्त्र बल के अधिकारियों ने दावा किया है कि अब तक रूस के 13,500 सैनिक उनके जवानों ने ढ़ेर कर दिए हैं। रूस के 4 हेलीकॉप्टर और एक लड़ाकू और एक अन्य विमान को नष्ट कर दिया गया है। अब तक उसने रूस के कुल 81 एयरक्राफ्ट और 95 हेलीकॉप्टर गिए जा चुके हैं।
वहीं पिछले 20 दिनों से जारी युद्ध में यूक्रेन के अधिकतर शहरों में भारी तबाही मची है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिहायशी इलाकों में हजारों नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं भारी संख्या में यूक्रेन के सैनिक भी मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications