यूक्रेन का US के साथ हनीमून पीरियड खत्म! हथियार और पैसों की भीख देते-देते तंग आया पश्चिम.. रूस को फ्री हैंड?
Ukraine War News: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अगले साल मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को टालने का फैसला किया है, जिसको लेकर अमेरिकी नेताओं में काफी गुस्सा है। अमेरिकी नेताओं का कहना है, कि राष्ट्रपति जेलेंस्की की चुनाव रोकने की कोशिश लोकतंत्र का अपमान है। वहीं, इजराइल और हमास के बीच शुरू हुई लड़ाई ने यूक्रेन से दुनिया का ध्यान हटा दिया है।
यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव हर पांच साल में होता है, लेकिन वलोडिमीर जेलेंस्की के ऊपर लंबे अर्से से तानाशाह होने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने देश के तमाम बड़े विपक्षी नेताओं को पहले ही अलग अलग आरोपों में जेल में बंद करके रखा हुआ है।
जेलेंस्की ने मई 2019 में पद की शपथ ली थी, जिसका अर्थ है कि उनका पांच साल का कार्यकाल कुछ महीनों में समाप्त होने वाला है।

जेलेंस्की क्यों नहीं करवा रहे हैं चुनाव?
हालांकि, यूक्रेन इन दिनों मार्शल लॉ के अधीन है, लेकिन जेलेंस्की को अपने मामले की पैरवी करने के लिए यूक्रेनी संविधान मिला है। मार्शल लॉ के तहत, यूक्रेन में राष्ट्रपति और संसदीय निकाय चुनाव को टाला जा सकता है और इसी अधिकारी के तहक जेलेंस्की ने चुनाव को टाल रखा है।
जेलेंस्की डरे हुए हैं, कि चुनाव की कोई भी चर्चा "राजनीतिक रूप से विभाजनकारी मुद्दे" उठाएगी, जिसे देश रूस के साथ युद्ध के दौरान बर्दाश्त नहीं कर सकता। लिहाजा, जेंलेंस्की चुनाव रोक रहे हैं। उन्होंने कहा, कि "हमें यह महसूस करना चाहिए, कि अब देश की रक्षा का समय है, लड़ाई का समय है, जो राज्य और लोगों के भाग्य का निर्धारण करता है, न कि जोड़-तोड़ का समय, जिसकी केवल रूस यूक्रेन से अपेक्षा करता है। मेरा मानना है, कि अभी चुनाव का सही समय नहीं है।"
लेकिन, अमेरिकी नेता जेलेंस्की के इन दावों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
ज़ेलेंस्की ने हालिया इंटरव्यू में कहा है, कि एक चुनाव में लगभग 135 मिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्च आएगा, जो यदि आयोजित होता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) द्वारा वित्त पोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, कि देश के सैन्य बजट का उपयोग करना कानून के खिलाफ है। संघर्ष में अमेरिकी योगदान को सख्ती से निर्धारित और ऑडिट किया जाता है।
जेलेंस्की साफ तौर पर इलेक्शन करवाने के लिए अमेरिका से पैसे मांग रहे हैं, लेकिन अमेरिका ऐसा कर नहीं सकता, इसीलिए जेलेंस्की बहाने बना रहे हैं।

जेलेंस्की ने कहा, कि चुनाव कराने के लिए मार्शल लॉ के दौरान वोटों पर रोक लगाने, युद्ध में सेवारत लोगों के लिए निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने और युद्ध के दौरान विस्थापित हुए लाखों यूक्रेनियनों तक पहुंचने के लिए चुनावी आचार संहिता में बदलाव की भी आवश्यकता होगी।
लेकिन, सवाल ये हैं, कि क्या अमेरिका और यूरोपीय संघ यूक्रेन में चुनाव के लिए धन देंगे?
ये काफी ज्यादा असंभव लगता है, क्योंकि अब पश्चिमी राजधानियों में यह अहसास बढ़ रहा है, कि ज़ेलेंस्की अपने राजनीतिक फायदे को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया का उपयोग करने में माहिर हो गए हैं, और यूक्रेन को ज्यादा से ज्यादा हथियार, गोला-बारूद और धन की आपूर्ति करने के लिए पश्चिमी सरकारों पर नैतिक दबाव डाल रहे हैं।
कॉमेडियन से राष्ट्रपति बने ज़ेलेंस्की, अपने देश पर रूसी आक्रमण के बाद ही पश्चिमी मीडिया और नेताओं के लिए नायक और प्रिय बन गए। वहीं, जो पश्चिमी मीडिया युद्ध शुरू होने से पहले जेलेस्की को तानाशाह
इससे पहले, पश्चिमी प्रेस ने बताया था कि वह कितना तानाशाह था और कितना भ्रष्ट था।
जेलेंस्की की लोकप्रियता साल 2021 में गिरकर 31 फीसदी तक पहुंच गई थी। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के बाद यूक्रेन यूरोप का दूसरा सबसे भ्रष्ट देश था। विश्व स्तर पर, यह 180 देशों में 122वें स्थान पर है।
यूरोपीय संघ ने यह साफ कर दिया है, कि यूक्रेनी सरकार को यह साबित करना होगा, कि वह भ्रष्टाचार विरोधी और न्यायिक सुधारों सहित क्षेत्रीय और संस्थागत सुधार कर रही है, कानून के शासन का सम्मान कर रही है, प्रतिबद्धता दिखा रही है।
इसके अलावा, जेलेंस्की को साबित करना होगा, कि वो लोकतांत्रित शासन देना चाहते हैं और इस बात की उम्मीद काफी कम है, कि जेलेंस्की चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं।
यूरोपीय संघ इस बात से भी नाराज है, कि यूक्रेन में सामाजिक-आर्थिक हितों और मूल्यों पर आधारित यूरोपीय शैली की पार्टी प्रणाली नहीं है, बल्कि स्पष्ट राजनीतिक लक्ष्यों के बिना मुख्य रूप से नेतृत्व-आधारित पार्टियाँ हैं। यूरोपीय संघ का कहना है कि बाहरी वित्तीय हितों के प्रति संवेदनशील होकर, निर्वाचित प्रतिनिधि अक्सर यूरोपीय संघ और उसके मतदाताओं के संबंध में आधिकारिक तौर पर किए गए सुधारों को कमजोर कर देते हैं।

यूक्रेन के पास कार्यशील बाजार अर्थव्यवस्था और यूरोपीय संघ के भीतर प्रतिस्पर्धा को अवशोषित करने की क्षमता नहीं है। यूरोपीय संघ ने इस संबंध में कई कमियों को नोट किया है। यूक्रेन का बैंकिंग क्षेत्र खराब प्रदर्शन और मुख्य रूप से राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों से पीड़ित है।
रूसी आक्रमण के बाद, बाइडेन प्रशासन और अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन को 75 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की सहायता देने का निर्देश दिया है। यूरोपीय संघ ने अब तक लगभग 25 अरब यूरो की सैन्य सहायता देने का वादा किया है, जिसमें से अधिकांश जर्मनी से दिया गया है।
ज़ेलेंस्की ने धीरे-धीरे भारी तोपखाने, आधुनिक वायु रक्षा प्रणालियां, लेपर्ड 2 टैंक और यहां तक कि F-16 लड़ाकू जेट भी प्राप्त कर लिए, लेकिन अब उम्मीद नहीं है, कि जेलेंस्की को अमेरिकी हथियार मिलने वाले हैं, लिहाजा रूस को बहुत जल्द यूक्रेन में फ्री हैंड मिल जाएगा।
इतनी भारी सहायता के बावजूद, रूस को हराने में यूक्रेन को फायदा नहीं हो पाया है। करीब 600 दिनों के युद्ध के बाद, यूक्रेनी सेना को कथित तौर पर भारी कमी का सामना करना पड़ा। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है, कि जेलेंस्की का युद्ध हनीमून पीरियड खत्म होने वाला है और बहुत जल्द, रूस यूक्रेन के ऊपर पूरी ताकत के साथ आखिरी हमला करने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications