Yoga: योग प्रैक्टिस में जल्द ही पीछे छूट जाएगा भारत, इन देशों की महिलाओं में चढ़ गया है योगा का क्रेज

Yoga in World: पिछले हफ्ते, यानि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और इस बार योग दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में यूनाइटेड नेशंस के हेडक्वार्टर में थे, जहां रिकॉर्ड संख्या में जमा होकर लोगों ने योग किया था।

योग, प्राचीन भारतीय संस्कृति रही है और प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने योग को भारत के सॉफ्ट पावर की तरफ इस्तेमाल किया है और उनकी ही कोशिशों का नतीजा है, कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला लिया गया। लेकिन, योग को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

Yoga in World

दुनिया में योगा का क्रेज

World of Statistics ने योगा को लेकर एक आंकड़े जारी किए हैं और ये आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। दिलचस्प इसलिए, क्योंकि World of Statistics के आंकड़ों में किस देश में कितने प्रतिशत पुरूष और कितनी प्रतिशत महिलाएं योग करती हैं, इसको लेकर जानकारी दी गई है। यकीन मानिए, ये जानकारी चौंकाने वाली है।

World of Statistics की रिपोर्ट में कहा गया है, कि भारत में 22 प्रतिशत पुरूष योग करते हैं, जबकि भारत के ठीक नीचे अमेरिका है, जहां के 12 प्रतिशत पुरूष योग करते हैं। भारत और अमेरिका के बाद यूनाइटेड किंगडम का नाम है, जहां के 9 प्रतिशत पुरूष हर दिन योग करते हैं, जबकि यूके के बाद दक्षिण कोरिया का स्थान है, जहां के 7 प्रतिशत पुरूष योग करते हैं।

दक्षिण कोरिया के बाद स्पेन का नाम आता है और स्पेन में भी 7 प्रतिशत पुरूष हर दिन योग करते हैं, जबकि जर्मनी में 6 प्रतिशत और फ्रांस में 5 प्रतिशत पुरूष योग करते हैं। World of Statistics के आंकड़ों के मुताबिक, चीन में 4 प्रतिषत पुरूष हर दिन योग करते हैं।

लेकिन, जब महिलाओं के योग करने को लेकर आंकड़े हमने देखे, तो ये आंकड़े काफी ज्यादा चौंकाने वाला था।

महिलाओं के योग के आंकड़े

World of Statistics के आंकड़ों से पता चला है, कि दक्षिण कोरिया की जितनी महिला आबादी है, उसमें 43 प्रतिशत महिलाएं हर दिन योग करती हैं। ये एक अविश्वसनीय और हैरान करने वाला आंकड़ा है। यानि, महिलाओं के योग के मामले में दक्षिण कोरिया मे भारत को भी पीछे छोड़ रखा है।

दक्षिण कोरिया के बाद भारत का नंबर आता है और भारत में कुल महिलाओं की आबादी में से 31 प्रतिशत महिलाओं की आबादी हर दिन योग करती हैं। जबकि, भारत के बाद स्पेन का नंबर आता है और स्पेन में भी 31 प्रतिशत महिलाएं योगा की प्रैक्टिस करती हैं।

वहीं, यूके की कुल महिलाओं की आबादी में से 30 प्रतिशत महिलाएं योगा की प्रैक्टिस करती हैं और यूके के बाद अमेरिका का नंबर आता है, जहां की 27 प्रतिशत महिलाएं योगा करती हैं। यूएसए के बाद चीन का नंबर आता है, जहां की 26 प्रतिशत महिलाएं योग करती हैं।

यानि, समझा जा सकता है, कि भारत के बाहर योग किस तरह से फैल रहा है और लोग कितनी जल्दी योगा के महत्व को समझ रहे हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें, तो चीन के बाद जर्मनी का स्थान आता है, जहां की 25 प्रतिशत महिलाएं योग करती हैं। वहीं, जर्मनी के बाद फ्रांस का नंबर आता है, जहां की 21 प्रतिशत महिलाएं योग करती हैं।

यानि, इन देशों की महिलाएं जितनी तेजी से अपनी जिंदगी में योगा को शामिल कर रही हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है, जल्द ही भारत योगा प्रैक्टिस के मामले में इन देशों से पीछे छूट जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+