20 साल की मॉडल ने बिना हिजाब के सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर, आतंकियों ने किया अगवा

यमन की रहने वाली 20 साल की मॉडल यमनी इंतिसार अल हम्मादी को आतंकियों ने किडनैप कर लिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मॉडल के किडनैप होने की खबर दी है।

सना, मई 09: यमन में एक मॉडल को सोशल मीडिया पर बिना हिजाब के तस्वीर पोस्ट करना भारी पड़ गया। बिना हिजाब के फोटो डालने के बाद मॉडल को आतंकियों ने अगवा कर लिया और अब आशंका जताई जा रही है कि मॉडल को प्रताड़ित किया जा सकता है। मॉडल को हूती विद्रोहियों ने किडनैप किया है, जो यमन में लंबे वक्त से आतंक का साम्राज्य कामय किए हुए हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आशंका जताई है कि मॉडल का कुंवारी है या नहीं, इसका टेस्ट करवाया जा सकता है, जो महिला अपराध के दायरे में आता है।

मॉडल को किया गया अगवा

मॉडल को किया गया अगवा

पूरी दुनिया कट्टरपंथ से परेशान है और ऐसे वक्त में कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो कट्टरपंथ के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहती हैं। लेकिन इन महिलाओं में कई महिलाओं को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। यमन की रहने वाली 20 साल की मॉडल यमनी इंतिसार अल हम्मादी को आतंकियों ने किडनैप कर लिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मॉडल के किडनैप होने की खबर दी है और कहा है कि मॉडल का वर्जिनिटी टेस्ट करवाया जा सकता है। मॉडल को इसलिए किडनैप किया गया है क्योंकि उसने बिना हिजाब के सोशल मीडिया पर अपना फोटो पोस्ट किया था।

फरवरी में किया गया अगवा

फरवरी में किया गया अगवा

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक मॉडल यमनी इंतिसार अल हम्मादी को इसी साल फरवरी में यमन की राजधानी सना में एक चेकपोस्ट से अगवा किया गया है। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिस जग से मॉडल को अगवा किया गया है वहां हूती विद्रोहियों का कब्जा है। इस मॉडल पर हूती विद्रोहियों ने कई और आरोप लगाए हैं और माना जा रहा है कि मॉडल को काफी प्रताड़ित भी किया जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल की मॉडल पर अश्लील हरकत करने और इस्लाम के सिद्धातों को तोड़ने का आरोप लगाया गया है। हूती विद्रोहियों ने आरोप लगाया है कि यमनी इंतिसार अल हम्मादी नियमित रूप से सोशल मीडिया पर बिना हिजाब के तस्वीरें पोस्ट करती थी जो इस्लाम के खिलाफ है और ये अश्लील है और 20 साल की मॉडल यमनी इंतिसार अल हम्मादी ने इस्लामिक सिद्धांतों को तोड़ने का काम किया है।

अपराध कबूल करने के लिए किया गया मजबूर

अपराध कबूल करने के लिए किया गया मजबूर

रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी महीने में 20 तारीख को मॉडल को सना में एक चेक प्वाइंट पर अगवा किया गया और फिर मॉडल की आंखों को कपड़े से बांध दिया गया। जिसके बाद मॉडल के साथ काफी दुर्वव्यहार किया गया है। इस दौरान हूती विद्रोहियों ने मॉडल पर आरोपों को स्वीकारने के लिए भारी दवाब बनाया है। एमनेस्टी इंटरनेशन ने मॉडल के वकील के हवाले से कहा है कि बुधवार को उन्हें खबर मिली है कि मॉडल का वर्जिनिटी टेस्ट करवाने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि किसी महिला या लड़की का वर्जिविटी टेस्ट करवाना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और मानवाधिकार का उल्लंघन है और ये शारीरिक यातना देने के अंदर आता है। आपको बता दें कि हूती विद्रोहियों के ऊपर अलग अलग तरह से लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगता रहता है।

हूती विद्रोहियों का आतंक

हूती विद्रोहियों का आतंक

रिपोर्ट के मुताबिक हूती विद्रोही अकसर मानवाधिक कार्यकर्ता, जर्नलिस्ट, आलोचक और धार्मिक आलोचकों के खिलाफ बर्बर व्यवहार करता रहता है। हूती विद्रोही मनमाने आरोप लगाकर लोगों को प्रताड़ित करता रहता है। वहीं, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब हूती विद्रोहियों से बात करने की कोशिश की गई तो इस संगठन ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, मॉडल के वकील को भी हूती विद्रोहियों ने धमकी दी है। आपको बता दें कि यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लगातार संघर्ष चल रहा है और सऊदी अरब ने यमन के अंदर हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग छेड़ रखा है। लेकिन, सऊदी अरब की सेना को अबतक कामयाबी नहीं मिली है। सऊदी अरब ने कई बार कहा है कि यमन के हूती विद्रोहियों को मानवाधिक जैसे मामलों से कोई मतलब नहीं है और इसका काम सिर्फ आतंक फैलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+