शी जिनपिंग ने आखिरकार एंटनी ब्लिंकन से की मुलाकात, ताइवान को लेकर US विदेश मंत्री ने ये क्या कह दिया?

चीनी राज्य मीडिया ने कहा कि दशकों में चीन के सबसे शक्तिशाली नेता शी ने सोमवार को शाम 4:30 बजे ब्लिंकन से मुलाकात की। ब्लिंकन द्वारा अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ दो दिनों में 10 घंटे से अधिक की बातचीत के बाद यह बैठक हुई।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वो पिछले 5 सालों में चीन पहुंचने वाले पहले अमेरिकी डिप्लोमैट हैं। इस दौरे के दौरान ब्लिंकन ने सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका और चीन के संबंधों में सुधार पर बातचीत की। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा से वाशिंगटन और बीजिंग के बीच, अगर सफलता नहीं तो कम से कम अधिक स्थिरता आएगी।

Xi Jinping meets Antony Blinken

चीनी राज्य मीडिया ने कहा कि दशकों में चीन के सबसे शक्तिशाली नेता शी ने सोमवार को शाम 4:30 बजे ब्लिंकन से मुलाकात की। इस बैठक से एक घंटे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी घोषणा की।

शी जिनपिंग और एंटनी ब्लिंकन की ये बैठक 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' में हुई। ब्लिंकन द्वारा अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ दो दिनों में 10 घंटे से अधिक की बातचीत के बाद यह बैठक हुई।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान अपनी एक चीन नीति पर अमेरिका की स्थिति को दोहराया। ब्लिंकन ने साफ-साफ कहा कि अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता है लेकिन वह ताइवान जलडमरूमध्य के साथ चीन की उकसाने वाली कार्रवाइयों को लेकर चिंतित है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका का इरादा चीन की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करना नहीं है। ब्लिंकन ने प्रतिबंध के मुद्दे पर चीनी अधिकारियों से कहा कि अमेरिका चीन के आर्थिक विकास को "रोकने" का प्रयास नहीं कर रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण "विशिष्ट तकनीकों" की रक्षा करने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन ने हमें आश्वासन दिया है कि उसने रूस को घातक तकनीक नहीं भेजी है और न ही भविष्य में भेजेगा। हालांकि एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका अभी भी चिंतित है कि चीनी कंपनियां ऐसा कर सकती हैं।

ब्लिंकन ने कहा कि हम उन चीनी कंपनियों के बारे में चिंतित हैं जो रूस को ऐसी तकनीक प्रदान कर रही हैं जिसका उपयोग वह यूक्रेन में आक्रामकता फैलाने के लिए करता है। ब्लिंकेन ने कहा, "हमने चीनी सरकार से इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है।"

शी जिनपिंग और एंटनी ब्लिंकन के बीच हुई बैठक के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आगामी वक्त में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच भी बैठक हो सकती है। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने रविवार को चीन के विदेश मंत्री किन गांग के साथ साढ़े सात घंटे तक बातचीत की थी।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ताइवान, व्यापार, मानवाधिकारों और फेंटानिल ड्रग जैसे विवादित मुद्दों पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संभवतः इन मुद्दों पर बातचीत किसी तरह के निर्णायक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि बैठक में दोनों पक्ष उच्च स्तरीय बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने ब्लिंकन के वाशिंगटन आने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। चीन ने साथ ही स्पष्ट किया कि 'चीन-अमेरिका के बीच संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+