Twitter Down: दो दिन में दूसरी बार डाउन हुआ X, Elon Musk जता चुके हैं बड़े साइबर हमले का शक
Elon Musk के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) ने शनिवार शाम को एक बार फिर तकनीकी खामी का सामना किया, जिससे बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित हुए। शाम करीब 6 बजे से Downdetector पर आउटेज रिपोर्ट्स की संख्या में अचानक तेज़ उछाल देखा गया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जब यूजर्स नई पोस्ट्स लोड करने की कोशिश कर रहे, तो उन्हें "Something went wrong. Try reloading" (कुछ गलत हो गया, दोबारा प्रयास करें) जैसा एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि यह समस्या शुक्रवार को भी सामने आई थी, जब X ने वैश्विक स्तर पर आउटेज का सामना किया। उस दौरान, 50 प्रतिशत से अधिक यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, लगभग 30 प्रतिशत को ऐप में गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा, टाइमलाइन लोड नहीं हो रही थी और ट्वीट पोस्ट नहीं हो पा रहे थे। वहीं, करीब 13 प्रतिशत यूजर्स के लिए वेबसाइट पूरी तरह से बंद हो गई थी या फ्रीज हो रही थी।
इस साल मार्च में Elon Musk ने दावा किया था कि उनका प्लेटफॉर्म एक "बड़े साइबर हमले" का निशाना बना है।
Musk ने कहा था, "हम हर दिन हमले झेलते हैं, लेकिन यह हमला बहुत बड़े संसाधनों के साथ किया गया था। या तो किसी बड़े समन्वित समूह ने या फिर किसी देश ने इसमें भाग लिया है। हम इसका पता लगा रहे हैं।"
उनका यह बयान ऐसे समय आया था जब X पर बार-बार आउटेज हो रहा था और हजारों यूजर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। मई 2025 के आउटेज के संदर्भ में उनका कोई नया बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि 2022 में Twitter को खरीदने के बाद, Elon Musk अब Tesla के साथ-साथ X का संचालन कर रहे हैं, और अमेरिकी सरकारी डेटा सिस्टम तक भी उनकी पहुंच है। कई बार वे "Tech Support" लिखी टी-शर्ट पहनकर खुद तकनीकी समस्याओं को संभालते हुए नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications