World Top Cities 2026: दुनिया की बेस्ट सिटीज की List जारी, न्यूयॉर्क-पेरिस टॉप पर, भारत के 3 शहर लिस्ट में
World Top Cities 2026: दुनियाभर के सबसे बेहतरीन शहरों की नई ग्लोबल रैंकिंग जारी हो गई है। इस लिस्ट में शहरों को कल्चर, बिजनेस, इंफ्रास्ट्रक्चर और लाइफ क्वालिटी जैसे कई पैमानों पर परखा गया है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारत के तीन बड़े शहरों ने भी अपनी जगह बनाई है, जो देश के बढ़ते ग्लोबल इम्पैक्ट और सुधरते सिविक सेंस को दिखाता है। बावजूद इसके भारत का एक भी शहर टॉप-10 में नहीं है।
न्यूयॉर्क और पेरिस
अमेरिका का न्यूयॉर्क इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। यह शहर अपनी जबरदस्त एनर्जी, कल्चर और इकोनॉमिक ताकत के लिए जाना जाता है। यहां लगातार निवेश और मौके इसे रहने, काम करने और घूमने के लिए टॉप डेस्टिनेशन बनाते हैं।
वहीं फ्रांस का पेरिस भी लिस्ट में ऊपर है। यह शहर रोमांस और क्रिएटिविटी का सिंबल माना जाता है। पेरिस की खासियत यह है कि यहां पुरानी ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक इनोवेशन का शानदार मेल देखने को मिलता है।

टोक्यो और मैड्रिड: टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल का बैलेंस
जापान का टोक्यो अपने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और कल्चर के लिए जाना जाता है। यह शहर ग्लोबल कनेक्टिविटी और हाई क्वालिटी लाइफ के मामले में हमेशा आगे रहता है। इसके साथ ही स्पेन की राजधानी मैड्रिड भी टॉप 10 में शामिल है। यह शहर अपनी आर्ट, आरामदायक लाइफस्टाइल और मजबूत कम्युनिटी फील के लिए फेमस है, जो इसे बैलेंस्ड लाइफ जीने के लिए परफेक्ट बनाता है।
सिंगापुर और रोम- मॉर्डनाइजेशन और इतिहास का मेल
सिंगापुर अपनी स्थिरता, सुरक्षा और टेक्नोलॉजी के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यह एक ऐसा शहर-राज्य है जो साफ-सफाई, एफिशिएंसी और मॉडर्न लाइफ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिखाता है।
वहीं इटली का रोम अपने समृद्ध इतिहास, प्राचीन इमारतों और जिंदादिल कल्चर के लिए मशहूर है। यह शहर आज भी ग्लोबल लेवल पर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और रणनीतिक केंद्र बना हुआ है।
दुबई और बर्लिन: नए ग्लोबल हब
यूएई का दुबई एक मॉडर्न मेट्रो सिटी है, जिसे उसके फ्यूचरिस्टिक स्काईलाइन और ग्लोबल बिजनेस हब के रूप में पहचाना जाता है। यह शहर तेजी से ग्रोथ कर रहा है और दुनिया के सबसे प्रभावशाली शहरों में शामिल है।
दूसरी तरफ जर्मनी का बर्लिन भी इस लिस्ट में खास जगह रखता है। यह शहर क्रिएटिविटी, डाइवर्सिटी और स्टार्टअप कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां इतिहास और इनोवेशन का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
बार्सिलोना और बेंगलुरु: कल्चर और टेक का कनेक्शन
स्पेन का बार्सिलोना एक खूबसूरत मेडिटेरेनियन शहर है, जिसकी मजबूत सांस्कृतिक पहचान और शानदार आर्किटेक्चर लोगों को आकर्षित करता है। यहां की लाइफस्टाइल भी काफी पसंद की जाती है। भारत की बात करें तो बेंगलुरु ने 2026 की इस लिस्ट में 29वां स्थान हासिल किया है। इसका कारण है इसका तेजी से बढ़ता टेक इकोसिस्टम, स्टार्टअप कल्चर, स्किल्ड टैलेंट और ग्लोबल इम्पैक्ट।
मुंबई: सपनों का शहर और इकोनॉमिक पावर
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इस लिस्ट में 40वें स्थान पर है। यह शहर अपनी एनर्जी, फाइनेंशियल स्ट्रेंथ और डाइवर्स कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हो रहा है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी लगातार बढ़ रही है, जो इसे लाखों लोगों के लिए अवसरों का गेटवे बनाती है।
दिल्ली: पॉल्युशन ने धकेला पीछे
भारत की राजधानी दिल्ली को इस लिस्ट में 54वें स्थान पर है। यह शहर अपने ऐतिहासिक महत्व, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और फूड कल्चर के लिए जाना जाता है। लेकिन पिछले 10 साल से हवा और पानी में घुल रहे पॉल्युशन, प्रशासन-सरकार की उदासीनता ने इसे लिस्ट में पीछे धकेल दिया है। भले ही मेट्रो नेटवर्क बढ़ता जा रहा हो लेकिन ग्रीन इनिशिएटिव्स कमी अभी भी साफ दिखती है। बावजूद इन सब के इस शहर में विविधताओं और ऐतिहासिक धरोहरों की कोई कमी नहीं है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications