विश्व की सबसे महंगे चॉकलेट की कीमत है 6 लाख, सिर्फ देख सकते हैं लोग
आपने अभी तक कई तरह की चॉकलेट्स खाई होंगी। डार्क, व्हाइट, कैरेमल और न जानें कितनी तरह की चॉकलेट मार्केट में मिलती हैं जिनका दाम भी ठीक-ठाक ही रहता है, लेकिन क्या आपने कभी 6 लाख रुपये की चॉकलेट खाई है?
Recommended Video


ऑबिदुश। आपने अभी तक कई तरह की चॉकलेट्स खाई होंगी। डार्क, व्हाइट, कैरेमल और न जानें कितनी तरह की चॉकलेट मार्केट में मिलती हैं जिनका दाम भी ठीक-ठाक ही रहता है, लेकिन क्या आपने कभी 6 लाख रुपये की चॉकलेट खाई है? हाल ही में पुर्तगाल के ऑबिदुश शहर में चल रहे इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल में दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट 'ग्लोरियस' प्रदर्शित की गई। इस चॉकलेट की कीमत 7728 यूरो यानी 6,20,863 रुपये है।

6,20,863 रुपये है कीमत
दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट को पुर्तगाल में चल रहे इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल में पेश किया गया। पुर्तगाल के ऑबिदुश शहर में इंटरनेशनल चॉकलेट फेस्टिवल चल रहा है। यहां दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट 'ग्लोरियस' को प्रदर्शित किया गया जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। इस चॉकलेट की कीमत पूरे यानी 6,20,863 रुपये है। (फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर)

अंदर डली हैं कई खास चीजें
ये चॉकलेट 1,000 बॉनबॉन लिमिटेड एडिशन का हिस्सा है। इसे बनाने वाले डेनियल गोम्स पिछले एक साल से इस खास चॉकलेट पर काम कर रहे हैं। चॉकलेट की बात करें तो इसके अंदर कोई आम फिलिंग नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बेहतरीन चीजें डाली गईं हैं। इसके अंदर केसर, सफेद ट्रफल, मेडागास्कर का खास वनीला और सोने के छल्ले डाले गए हैं।

पैकेट पर भी लगे हैं हजारों क्रिस्टल
जब चॉकलेट इतनी खास है, तो फिर भला इसकी पैकेजिंग आम कैसे हो सकती है। 'ग्लोरियस' चॉकलेट की पैकेजिंग बेहद ही खास है। चॉकलेट एक वुडन बेस में आती है जिसपर सोने से सीरियल नंबर लिखे हुए हैं और क्लोश क्रिस्टल से बना है। वहीं इसपर हजारों स्वरोस्की क्रिस्टल और मोती लगे हैं और सोने का रिब्बन हैंडल है। (फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर)












Click it and Unblock the Notifications