माइनस डिग्री तापमान में जम गया दुनिया का सबसे बड़ा झरना, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मनमोहक तस्वीरें
दुनिया का सबसे बड़ा झरना नियाग्रा फॉल्स ठंड के कारण एकदम जम गया है। इसकी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
Recommended Video


नई दिल्ली। अगर आपको दिल्ली की सर्दी ज्यादा लग रही है तो फिर नियाग्रा फॉल्स की तो मात्र तस्वीरें देखकर ही ठंड लग जाएगी। दुनिया का सबसे बड़ा झरना नियाग्रा फॉल्स ठंड के कारण एकदम जम गया है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस में पहुंच जाता है जिससे झरने के आस-पास सबकुछ जम जाता है। इसकी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

माइनस में पहुंच जाता है तापमान
दुनिया का सबसे बड़ा झरना नियाग्रा फॉल्स, जो अमेरिका और कनाडा की सीमा पर है, ठंड के कारण जम गया है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है।

कम नहीं हुआ पर्यटकों का आना
इसके बर्फ से ढंक जाने के बाद भी पर्यटकों का यहां जाना कम नहीं हो रहा है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आ रहे हैं। (फोटो साभार:Twitter/@MuhammadLila)

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें
लोग सोशल मीडिया पर नियाग्रा फॉल्स की मनमोहक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। नियाग्रा फॉल्स का अधिकतर हिस्सा बर्फ के कारण जम गया है। (फोटो साभार:Twitter/@borisrodri)












Click it and Unblock the Notifications